[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का उद्घाटन:भारत में ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किया प्रेरित, पर्यटन मंत्रालय करेगा हेरिटेज प्रॉपर्टीज का डॉक्युमेंटेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का उद्घाटन:भारत में ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किया प्रेरित, पर्यटन मंत्रालय करेगा हेरिटेज प्रॉपर्टीज का डॉक्युमेंटेशन

जयपुर में 'वेड इन इंडिया' एक्सपो का उद्घाटन:भारत में ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किया प्रेरित, पर्यटन मंत्रालय करेगा हेरिटेज प्रॉपर्टीज का डॉक्युमेंटेशन

जयपुर : पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मनीषा सक्सेना ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक पहलुओं के साथ-साथ, पिछले कुछ वर्षों में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होने के कारण पहुंच में सुधार और डिजिटल एवं भौतिक कनेक्टिविटी में सुधार से डेस्टिनेशन वेडिंग्स की संख्या में तेजी आई है। वे जयपुर के रामबाग पैलेस में रविवार काे आयोजित पहले ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल, ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो का आयोजन ग्रेट इंडिया ट्रैवल के साथ पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) का भी सहयोग प्राप्त है।

मनीषा सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपराओं के अपने अनूठे मिश्रण के साथ शादियों में जादू पैदा कर सकता है, राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उड़ीसा, हरियाणा, केरल और गोवा वेड-इन-इंडिया के लिए पसंदीदा स्थान है। पूर्वोत्तर भी तेजी से एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, खासकर असम के चाय बागान, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, मिजोरम और मणिपुर। भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान गोवा में आयोजित G20 टूरिज्म ग्रुप की बैठकों में से एक का अनुभव साझा करते हुए सक्सेना ने कहा कि हमने 500 वर्ष पुराने घर में सभी प्रतिनिधियों की मेजबानी की, जिसमें 200 साल पुरानी कटलरी रखी हुई है। भारत में ऐसी कई तरह की संपत्तियां हैं।

मनीषा सक्सेना ने कहा कि हम पर्यटन मंत्रालय में मूर्त और अमूर्त दोनों संपत्तियों के इस भंडार का दस्तावेजी करण करने की प्रक्रिया में हैं।
मनीषा सक्सेना ने कहा कि हम पर्यटन मंत्रालय में मूर्त और अमूर्त दोनों संपत्तियों के इस भंडार का दस्तावेजी करण करने की प्रक्रिया में हैं।

उद्घाटन सत्र के दौरान संबोधित करते हुए पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार को पहली बार ‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो आयोजित करने की प्रसन्नता है। राजस्थान अपनी राजसी और भव्य सेटिंग के कारण लंबे समय से सेलिब्रिटी शादियों के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। राज्य के शानदार महल, किले और हवेलियां, जिन्हें लक्जरी हेरिटेज होटलों में बदल दिया गया है, वे इन भव्य समारोहों के लिए एक राजसी पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। राजस्थान का विश्व स्तरीय आतिथ्य, पारंपरिक व्यंजन और जीवंत मनोरंजन कपल्स और उनके मेहमानों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनाते हैं।

एक्सपो में फिक्की वेडिंग टूरिज्म टास्कफोर्स के अध्यक्ष और वेडिंग लाइन के प्रबंध निदेशक, चेतन वोहरा ने कहा कि आतिथ्य हर भारतीय की रगों में दौड़ता है और हम एक ही विश्वास के साथ बड़े हुए हैं। हर अतिथि के लिए अपना दिल और अपना घर इस तरह खोलना जैसे कि वे भगवान हों – जिसे हम “अतिथि देवो भव” कहते हैं। वेड इन इंडिया समिट इस सपने को साकार करने में हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

फिक्की टूरिज्म एंड कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष दीपक देवा ने कहा कि यह पहल वेडिंग टूरिज्म इंडस्ट्री के विविध हितधारकों के लिए एक समावेशी मंच के रूप में कार्य करेगी, जिसमें वेडिंग प्लानर्स, होटल व्यवसायी, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनीज, राज्य सरकार और पॉलिसीमेकर्स शामिल हैं। फिक्की की पूर्व प्रेसिडेंट और ललित सूरी हॉस्पिटेलिटी ग्रुप की सीएमडी डॉ. ज्योत्सना सूरी ने कहा कि ‘यह एक्सपो राजस्थान से बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बनाने की दिशा में एक लंबा सफर तय करने जा रहा है। भारत में बहुत सारे आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन हैं, जो वाकई काफी सुंदर व मनमोहक हैं। इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईईएमए) के पूर्व अध्यक्ष, सब्बास जोसेफ ने भारत को दुनिया का वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए भारत के आकर्षणों, अवसरों एवं चुनौतियों के बारे में विस्तार से बात की।

फिक्की के महासचिव एस. के. पाठक ने कहा कि भारतीय लोग देश में और प्रवासी भारतीय वैश्विक स्तर पर अधिक समृद्ध हो रहे हैं। अपने लोगों और अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाने के लिए अपने ही देश में अधिक खर्च करना बेहतर है, इसलिए ‘वेड इन इंडिया’ एक बेहतरीन पहल है। उद्घाटन सत्र के दौरान ‘से आई डू इन इंडिया’ नामक ‘वेड इन इंडिया’ फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसमें वेडिंग्स के लिए भारत के खूबसूरत स्थलों और आर्किटेक्चरल चमत्कारों को प्रदर्शित किया गया, जिसने यहां उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर जैसे प्रमुख शहर शादियों के लिए पहले से ही भारतीयों और विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसी पर आधारित ‘रोमांस इन राजस्थान’ शीर्षक से एक ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके जरिए ग्रामीण राजस्थान में शादी के साथ-साथ हनीमून की संभावनाओं के बारे में बताया गया। दिनभर कई पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए, जिनमें ‘इंडिया अवेट्स यूः इवेल्यूएटिंग द रेडीनेस ऑफ इंडियाज वेडिंग इकोसिस्टम टू फेस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन’; ‘लोकल बट ग्लोबलः इंडिया इन द न्यूज’; ‘सैशन विद इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स’ और ‘गेटिंग इंस्पायर्ड: एनलाइजिंग सक्सेस स्टोरीज एंड चैलेंजेज’ कुछ प्रमुख विषय थे। इनमें विशेषज्ञों ने भारत को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में देश की तैयारियों और अवसरों पर चर्चा की।

‘वेड इन इंडिया’ एक्सपो में कई नीति निर्माता, पर्यटन व हॉस्पेटिलिटी इंडस्ट्री के दिग्गज और 50 से अधिक देशों के टूर ऑपरेटर भाग ले रहे हैं। एक्सपो में ‘रेडीनेस ऑफ इंडियाज वेडिंग इकोसिस्टम’; ‘डायनेमिक्स ऑफ वेडिंग टूरिज्म एंड इट्स इम्पैक्ट ऑन इंडियाज लार्जर टूरिज्म इंडस्ट्री’; ‘कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशंस’ जैसे विषयों पर सैशन, एक थॉट लीडरशिप स्पीच, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय वेडिंग स्टेकहोल्डर्स की राउंड टेबल के साथ-साथ नेटवर्किंग डिनर व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। एक्सपो में भारत के पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ-साथ ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन बोर्डों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22