[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीईओ ने बायोगैस प्लांट के निर्माण का निरीक्षण किया:100 दिन में गुणवत्ता से काम पूरा करने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सीईओ ने बायोगैस प्लांट के निर्माण का निरीक्षण किया:100 दिन में गुणवत्ता से काम पूरा करने के दिए निर्देश

सीईओ ने बायोगैस प्लांट के निर्माण का निरीक्षण किया:100 दिन में गुणवत्ता से काम पूरा करने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

डूंडलोद (नवलगढ) : डूंडलोद ग्राम पंचायत की श्री कामधेनु गौशाला में बायोगैस प्लांट संयंत्र लगाने का काम चल रहा है। यह निर्माण गोवर्धन योजना 2020 में हो रहा है। काम की प्रगति को देखने के लिए रविवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंबा लाल मीणा ने गौशाला पहुंचे। बायोगैस प्लांट में 85 क्यूबिक मीटर बायोगैस और बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा।

सीईओ मीणा ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए कि काम को जल्द और अच्छी गुणवत्ता के साथ 100 दिन मे पूरा करें। मनरेगा योजना के साथ अन्य स्कीम का कन्वर्जेंस कर अन्य कार्य भी ग्राम पंचायत में करवाए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ-साथ ग्राम पंचायत में स्थायी परिसंपत्ति सृजित हो सके। इस दौरान सरपंच और तकनीकी अधिकारियों समेत अनेक कार्मिक साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin