[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्म – मृत्यु एंव विवाह पंजीयन एवं जनआधार योजनान्तर्गत किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन्म – मृत्यु एंव विवाह पंजीयन एवं जनआधार योजनान्तर्गत किया निरीक्षण

जन्म - मृत्यु एंव विवाह पंजीयन एवं जनआधार योजनान्तर्गत किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की सहायक निदेशक पूनम कटेवा ने जीवनांक एवं जनआधार योजनान्तर्गत चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र में जन्म-मृत्यु एवं विवाह ग्राम पंचायत किशोरपुरा एवं सोलाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएसओ रणसिंह भी उनके साथ मौजूद थे। ग्राम पंचायत किशोरपुरा में ई-साईन के 432 प्रकरण लम्बित पाये गये जिसे गंभीरता से लिया जाकर 3 दिवस में समस्त ई-साईन पेंडेसी क्लियर करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय का बोर्ड लगाने एवं रिकॉर्ड को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने के निर्देश प्रदान किये गये तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन कार्य को सुगमता पूर्वक कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये गये साथ ही मौके पर जनआधार में संशोधन अद्यतन की, लम्बित पेंडेसी का निस्तारण करवाया गया। दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम-विकास अधिकारीयों को जन आधार में प्रथम वैरिफिकेशन नियमित रूप से करने के लिए पांबद किया गया। ग्राम विकास अधिकारी किशोरपुरा संजय बाडेटिया एवं सोलाना के ग्राम विकास अधिकारी संदीप कालिया ने बताई गई कमियों को 3 दिवस में दुरस्त कर पालना रिर्पोट भेजने का आश्वासन दिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin