[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाने के बाद पैसे मांगे तो 30 राउंड फायर किए:2 गाड़ियों में आथे थे 20 बदमाश; रेस्टोरेंट संचालक-ग्राहक को लगे छर्रे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़धौलपुरराजस्थानराज्य

खाने के बाद पैसे मांगे तो 30 राउंड फायर किए:2 गाड़ियों में आथे थे 20 बदमाश; रेस्टोरेंट संचालक-ग्राहक को लगे छर्रे

खाने के बाद पैसे मांगे तो 30 राउंड फायर किए:2 गाड़ियों में आथे थे 20 बदमाश; रेस्टोरेंट संचालक-ग्राहक को लगे छर्रे

धौलपुर : रेस्टोरेंट में खाना खाकर पैसे नहीं देने पर संचालक और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने संचालक पर देसी कट्‌टे से फायरिंग कर दी। देसी कट्‌टे के छर्रे संचालक समेत एक ग्राहक को लग गए। करीब 20 बदमाशों ने जमकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। वारदात धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना इलाके में नेशनल हाईवे 123 (धौलपुर-भरतपुर) पर एक रेस्टोरेंट में सोमवार रात 10 बजे हुई।

सैंपऊ थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया- थाना इलाके में एक रेस्टोरेंट पर सोमवार रात 9 बजे बोलेरो समेत दो गाड़ियों में भरकर आए 20 लोगों ने खाना खाया। इसके बाद जब उन्हें संचालक रम्भो परमार (28) ने बिल थमाया तो वे बिना पैसे दिए जाने लगे।

धौलपुर में रात 10 बजे फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, धौलपुर हॉस्पिटल में संचालक रम्भो।
धौलपुर में रात 10 बजे फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, धौलपुर हॉस्पिटल में संचालक रम्भो।

देसी कट्‌टों से 30 राउंड फायर किए

इस पर संचालक और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों ने देसी कट्‌टे से फायरिंग कर दी। इसमें संचालक रम्भो और वहां खाना खाने आए एक ग्राहक बबलू शर्मा (26) छर्रे लगने से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की और फरारो हो गए। उस वक्त रेस्टोरेंट में स्टाफ समेत 20 लोग मौजूद थे। फायरिंग से लोगों में दहशत हो गई और भागकर जान बचाई।

घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के साथ थाना प्रभारी गंभीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने रेस्टोरेंट पर मौजूद कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार हमलावर बसेड़ी (धौलपुर) के गांव नगला रायजीत के बताए गए हैं।

रेस्टोरेंट संचालक रम्भो ने बताया- सभी बदमाशों ने हॉकी, डंडे और देसी कट्‌टे ले रखे थे। हथियार लहराते हुए उन्होंने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आरोपियों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की।

सैंपऊ के रेस्टोरेंट में गोलीकांड के बाद पहुंची थाना पुलिस व अधिकारी।
सैंपऊ के रेस्टोरेंट में गोलीकांड के बाद पहुंची थाना पुलिस व अधिकारी।

हाथ-पैर में लगे छर्रे

फायरिंग के दौरान ग्राहक बबलू शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा और संचालक रम्भो पुत्र रामबरन सिंह हाथ-पैर में छर्रे लगे हैं। दोनों घायलों को पहले सैंपऊ हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल (धौलपुर) रेफर किया गया। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकाबंदी कराई गई। हाईवे टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की गाड़ियों के नंबरों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए। मामले की जांच की जा रही है। जल्दा ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77