[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेज धमाका!:लोग बोले- ऐसा लगा जैसे बम फटा हो; दावा- रेगिस्तान में गिरा एक बड़ा उल्कापिंड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेज धमाका!:लोग बोले- ऐसा लगा जैसे बम फटा हो; दावा- रेगिस्तान में गिरा एक बड़ा उल्कापिंड

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तेज धमाका!:लोग बोले- ऐसा लगा जैसे बम फटा हो; दावा- रेगिस्तान में गिरा एक बड़ा उल्कापिंड

बाड़मेर : राजस्थान में एक बार फिर उल्कापिंड गिरने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटोज भी शेयर किए जा रहे हैं।इन यूजर्स का कहना है कि यह खगोलीय घटना भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक बाड़मेर में रविवार रात की है। दावा किया जा रहा है कि उल्कापिंड के गिरने से बॉर्डर के एरिया में जोरदार धमाका भी सुनाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है रात करीब 9 बजे बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने अब तक उल्कापिंड दिखाई देने या धमाके की पुष्टि नहीं की है।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर देर रात उल्कापिंड गिरे।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर देर रात उल्कापिंड गिरे।

कई इलाकों में दिखाई दिया

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 9 बजकर 13 मिनट पर बाड़मेर जिले के अलग-अलग एरिया में उल्कापिंड गिरते हुए देखा गया। जिले के चौहटन, धोरीमन्ना के आसमान में चमकती वस्तु दिखाई दी, जो कि तेजी से जमीन की ओर आ रही थी। इसके कुछ सेकेंड बाद चौहटन में एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।

पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 50 किलोमीटर पहले इस कस्बे के लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने आतिशबाजी की है। इसके बाद पुलिस को तेज धमाके की सूचना दी गई। हालांकि, किसी भी अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। राजस्थान के जालोर, पाली, बालोतरा जिले के कुछ क्षेत्रों में उल्कापिंड दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर कर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

कहां गिरा है उल्कापिंड?

बॉर्डर के नजदीक रहने वाले एक नागरिक ने बताया कि एक तारा या उल्का पिंड पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दिया। इसके बाद कुछ दिखाई नहीं दिया।

उल्कापिंड गिरने की सूचना के बाद बाड़मेर जिले के कई इलाकों में पुलिस व दूसरी एजेंसियों सर्च किया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला है।

इसलिए माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान में गिरा होगा, क्योंकि चौहटन से 50 किमी. दूर ही पाक बॉर्डर है। गौरतलब है कि राजस्थान में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।

करीब 3 साल पहले भी नागौर जिले में इस तरह की खगोलीय घटना हुई थी। यहां उल्कापिंड एक खेत में गिरा था और ये पूरा वाक्या सीसीटीवी में भी कैद हो गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62