[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन ने लगाया चिकित्सा शिविर:74 लोगों की जांच कर 30 का ऑपरेशन के लिए किया चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन ने लगाया चिकित्सा शिविर:74 लोगों की जांच कर 30 का ऑपरेशन के लिए किया चयन

रामकृष्ण मिशन ने लगाया चिकित्सा शिविर:74 लोगों की जांच कर 30 का ऑपरेशन के लिए किया चयन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क आंखों का शिविर लगाया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के डॉक्टर्स द्वारा 74 लोगों की जांच की। 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया है।

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन द्वारा सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है। शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्र की उन्नति को लेकर उन्होंने सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाया था। स्वामी विवेकानंद और खेतड़ी के राजा अजीत सिंह की बदौलत अलग पहचान मिल पाई थी। उनकी गहरी मित्रता युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

सामाजिक सरोकार में रामकृष्ण मिशन अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, वही बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन द्वारा गरीबों में समय-समय पर वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित कर स्वामी विवेकानंद के कार्यों को चरितार्थ कर रहा है। रामकृष्ण मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलकर गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े हुए है।

इस मौके पर स्वामी आत्मनिष्ठानन्द महाराज, स्वामी योगयुक्तानन्द, रमाकांत वर्मा, राजेश बबेरवाल, बख्शीराम, रोशनलाल, गोपीराम, काली चरण गुप्ता, मामनचंद, राहुल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22