[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हॉकी वाली सरपंच नीरु यादव का संयुक्त राष्ट्र से आया बुलावा : सहड़, कानसिंहपुरा व लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरु की आवाज न्यूवॉर्क में गुंजेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

हॉकी वाली सरपंच नीरु यादव का संयुक्त राष्ट्र से आया बुलावा : सहड़, कानसिंहपुरा व लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरु की आवाज न्यूवॉर्क में गुंजेगी

न्यूयॉर्क में स्पीच देंगी झुंझुनूं के गांव की सरपंच:UN के जनसंख्या और विकास आयोग के सम्मेलन में होंगी नीरू यादव शामि

बुहाना : झुंझुंनूं जिले की ग्राम पंचायत है लांबी अहीर। इस पंचायत की सरपंच नीरू यादव अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क जाएंगी। वहां वे में संयुक्त राष्ट्र (UN) के जनसंख्या और विकास आयोग (CDP) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस वार्षिक सम्मेलन में नीरू यादव पंचायत स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त करने के लिए झुंझुनूं में किए गए नवाचारों पर अपने अनुभव साझा करेंगी।

नीरू यादव CDP के वार्षिक सम्मेलन “CDP मीट-2024” में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के ‘नेतृत्व अनुभव’ विषय पर अपने विचार आगामी 3 मई को साझा करेंगी। जनसंख्या और विकास आयोग की वार्षिक बैठक 29 अप्रैल से 3 मई तक न्यूयॉर्क में आयोजित की जा रही है। वार्षिक बैठक में सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा की समीक्षा की जानी है।

सरपंच नीरू यादव जनसंख्या और विकास आयोग की वार्षिक बैठक 29 अप्रैल से 3 मई तक न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी।
सरपंच नीरू यादव जनसंख्या और विकास आयोग की वार्षिक बैठक 29 अप्रैल से 3 मई तक न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी।

ऐसे नवाचार किए, जिससे बनी अलग पहचान

नीरू यादव की पहचान अपनी पंचायत (लांबी अहीर) में नवाचार करने से बनी। उन्होंने पंचायत की लड़कियों की हॉकी टीम तैयार कराई और उन्हें कोच से नियमित अभ्यास कराया। उन्होंने अपने क्षेत्र में बर्तन बैंक खुलवाया और ग्राम पंचायत को प्लास्टिक से मुक्त किया। साथ ही गांव की महिलाओं से पुराने कपड़ों के थैले बनवाकर वितरित कराए।

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विवाह पर कन्यादान के रूप में पौधा देकर नई मुहिम की भी शुरुआत नीरू यादव ने की। मेरा पेड़- मेरा दोस्त मुहिम के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों को उन्होंने 21 हजार पौधे फ्री बंटवाए। ऐसे नवाचार कर वे पंचायत के साथ-साथ राज्य की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनीं। उन्हें कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

नीरू यादव लांबी अहीर गांव के साथ 3 गांवों की सरपंच हैं।
नीरू यादव लांबी अहीर गांव के साथ 3 गांवों की सरपंच हैं।

कौन हैं नीरू यादव

नीरू यादव तीन गावों की सरपंच हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। नीरू यादव प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (सीजन-15) में भी नजर आईं थीं। हॉट सीट पर पहुंचने वाली वे शेखावाटी क्षेत्र की पहली महिला थीं। उन्होंने कार्यक्रम होस्ट अमिताभ बच्चन से गांव की लड़कियों और महिलाओं के विषय पर खुलकर बात की थी। साथ ही अपने गांव के विकास और वहां की जरूरतों को पूरा करने को लेकर चर्चा की थी।

नीरू यादव ने शैक्षणिक स्तर पर कई डिग्रियां हासिल की हैं। इनमें बीएससी, एमएससी, बीएड, एमएड हैं और पीएचडी हैं। नीरू को सरकारी स्कूल भवन और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करने के लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से सम्मान मिल चुका है।

नीरू का पीहर हरियाणा में है। बचपन से ही उन्होंने लड़कियों को मैदान में खेल खेलते हुए देखा। शादी के बाद ससुराल राजस्थान में अपनी ग्राम पंचायत में भी उन्होंने लड़कियों को हॉकी खेल से जोड़ा।

झुंझुनूं में लांबी अहीर की हॉटी टीम के साथ सरपंच नीरू यादव।
झुंझुनूं में लांबी अहीर की हॉटी टीम के साथ सरपंच नीरू यादव।

किसानों के लिए भी करती हैं काम

नीरू यादव भारत की पहली महिला सरपंच है जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री कम दामों में मिलती है। नीरू ने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को प्रशिक्षित भी भी किया।

इसके बाद भी उन्होंने उन्हें बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता की। शिक्षा के क्षेत्र में भी नीरू यादव के अच्छे कामों के लिए उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

नीरू यादव की पहचान देश में बेहतर सरपंच के तौर पर है।
नीरू यादव की पहचान देश में बेहतर सरपंच के तौर पर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22