[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंदे पानी ने रोका इलाहियों के मोहल्ले का रास्ता, लोग बोले-नहीं होती नियमित सफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गंदे पानी ने रोका इलाहियों के मोहल्ले का रास्ता, लोग बोले-नहीं होती नियमित सफाई

गंदे पानी ने रोका इलाहियों के मोहल्ले का रास्ता, लोग बोले-नहीं होती नियमित सफाई

नवलगढ़ : कस्बे में नगरपालिका प्रशासन कस्बे में सफाई व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है, लेकिन कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने लगी है। अगर यह स्थिति आने वाले दिनों में भी रहती है तो गर्मी के मौसम में शहर के हालात बिगड़ जाएंगे। नगरपालिका प्रशासन की मॉनीटरिंग पूरी तरह से फेल हो गई है। कस्बे के वार्ड 23 में इलाहियों के मोहल्ले में लोग रास्ते में भरने वाले गंदे पानी को लेकर परेशान है।

वार्डवासी पिछले कई दिनों से गंदे पानी भरने से परेशान है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस समस्या पर आज तक ध्यान नहीं दिया है, जिससे वार्डवासियों में गहरी नाराजगी है। वार्डवासियों का कहना है कि रास्ते में भरने वाले गंदे पानी में स्कूली बच्चे भी गिर जाते है। वार्ड के लोगों का कहना कि गंदगी में जीने को मजबूर है, न तो नालियों की सफाई होती है और ना ही वार्ड में सफाई होती है। हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है, नगरपालिका के अधिकारी मौके पर आकर हमारी स्थिति को देखे। वार्ड के लोगों को रास्ते में भरे हुए गंदे पानी में से होकर आना- जाना पड़ता है। सड़क नीचे होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है और घरों में भी पानी घुस जाता है। वार्ड में सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जाती है, जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए तो आ जाते है, लेकिन उनकी साफ-सफाई की कोई सुध नहीं लेता है, उनका जीवन नारकीय हो गया है। इस वार्ड में नाली की चौड़ाई अधिक होने के कारण गाड़ियां नाली में फंस जाती है, इसके बाद धक्के देकर गाड़ियों को नाली से बाहर निकाला जाता है। गाड़ी बाहर निकलने के बाद गाड़ी चालक भी तौबा करते है कि वे इस रास्ते से कभी नहीं आएंगे। वार्ड के लोगों ने पालिका ईओ से वार्ड की सुध लेने की मांग की है। ईओ रामरतन चौधरी ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वे पूरी तरह से सख्त है। सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62