[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- केंद्र में परिवर्तन जरूरी है, पीएम ने जो भी वादे किए वो आज तक पूरे नहीं हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोटासरा बोले- केंद्र में परिवर्तन जरूरी है, पीएम ने जो भी वादे किए वो आज तक पूरे नहीं हुए

डोटासरा ने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने 2018 में जयपुर और अजमेर में कहा था कि ईआरसीपी परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है, इसे राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, लेकिन साढ़े पांच साल गुजर जाने के बाद भी अब तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया है।

अजमेर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि इस बार केंद्र में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अब तक जो भी वादे किए, वे आज तक पूरे नहीं हुए।

प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा रविवार को अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में अराई में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मोदी सरकार को जमकर घेरा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की कई योजनाओं का भी बखान किया। साथ ही कहा कि  रामचंद्र चौधरी राजनीति के साथ दूध उत्पादकों ग्रामीणों एवं काश्तकारों के लिए भी बेहतर कार्य कर रहे हैं।

जनसभा में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में हरियाणा के मुकाबले 10 रुपये प्रति लीटर अधिक पेट्रोल के दाम वसूले जा रहे हैं। यदि हमारी सरकार आती है तो हम इस अंतर को खत्म करेंगे। मोदीजी ने 2018 में जयपुर और अजमेर में कहा था कि ईआरसीपी परियोजना महत्वपूर्ण परियोजना है, इसे राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, लेकिन साढ़े पांच साल गुजर जाने के बाद भी अब तक राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि केवल झूठी वाहीवाही लूटने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल एवं जल संसाधन मंत्री कहते हैं कि इसका एमओयू कर लिया है। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ईआरसीपी परियोजना के लिए अपने हस्ताक्षर किए हुए एमओयू की फोटो कॉपी बता दें। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जीत हुई तो अजमेर जिले में सेरेमिक हब शिक्षा हब बनाया जाएगा। अजमेर जिले की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए चंबल का पानी नहर द्वारा बीसलपुर में लाया जाएगा।

चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारो एवं दूध उत्पादकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए हर परिवार में दुधारू पशु उपलब्ध कराया जाएगा। विशाल जनसभा में किशनगढ़ के विधायक डॉ. विकास चौधरी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

जनसभा में अजमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी युसूफ खान देशवाली ने कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में बैठने की घोषणा की और युसूफ खानदेश वाली को प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई।

इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad