नीमकाथाना में गुजरात पुलिस के जवान का निधन:दिन में खाना खाने के बाद सोने चला गया था, साथियों को बताया था सीने में दर्द
नीमकाथाना में गुजरात पुलिस के जवान का निधन:दिन में खाना खाने के बाद सोने चला गया था, साथियों को बताया था सीने में दर्द

नीमकाथाना : नीमकाथाना में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने आए गुजरात पुलिस के जवान का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान कमलेश गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले थे। जो कि गुजरात पुलिस में तैनात थे। डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि कमलेश कुमार (45) शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान एसएनकेपी कॉलेज के ऑडिटोरियम में रुके हुए थे। कमलेश गुजरात पुलिस में नाई के पद पर कार्यरत था। मृतक जवान ने सुबह अपने साथियों को बताया था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। जिस पर वह सुबह साढे 9 बजे खाना खाकर सो गया। इस दौरान दोपहर में जब यूनिट के इंस्पेक्टर ने कमलेश को उठाने के लिए कहा तो कोई हलचल नहीं हुई। इस पर गुजरात पुलिस उसे अपने वाहन से ही अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
गुजरात पुलिस इंस्पेक्टर हरशद कुमार पटेल ने नीमकाथाना पुलिस को बताया कि करीब 9 साढ़े 10 बजे खाना खाकर सो गया था। करीब 12 बजे लगभग उठाया तो वह नही उठा। उसके बाद उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।