[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अमराराम का रोड शो:इंडिया गठबंधन ने झोंकी ताकत; चुनावी रथ पर कांग्रेसी नेता भी सवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अमराराम का रोड शो:इंडिया गठबंधन ने झोंकी ताकत; चुनावी रथ पर कांग्रेसी नेता भी सवार

सीकर में अमराराम का रोड शो:इंडिया गठबंधन ने झोंकी ताकत; चुनावी रथ पर कांग्रेसी नेता भी सवार

सीकर : सीकर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम का सीकर में 3 किमी का रोड शो जारी है। रोड शो दोपहर 3 बजे सीकर के रामलीला मैदान से शुरू हुआ जो दूजोद दरवाजा, घंटाघर, सूरजपोल, जाट बाजार, फगल्या पेट्रोल पंप, तापड़िया बगीची होते हुए कल्याण सर्किल पहुंचेगा जहां रोड शो का समापन होगा।

रोड शो के बाद कल्याण सर्किल पर नेताओं का संबोधन भी होगा। रोड शो में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर माकपा प्रत्याशी अमराराम, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक महादेव सिंह खंडेला, जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, गोविंद पटेल सहित अनेक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सवार हैं।

18 वीं लोकसभा के लिए सीकर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव में 2 दिन शेष हैं। 26 मार्च को एनडीए व इंडिया गठबंधन के दोनों ही प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसके अलावा 14 और उम्मीदवारों सहित कुल 16 प्रत्याशी मैदान में है।

20 दिन के चुनाव प्रचार में दोनों ही पार्टियों भाजपा व इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अपनी-अपनी पूरी ताकत और संसाधन झोंक दिए हैं। दोनों ही गठबंधनों ने शहरों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा जोर दिया है। इससे जाहिर होता है कि दोनों ही पार्टियों (गठबंधनों) को लगता है कि चुनाव का फैसला ग्रामीण वोटर्स ही करेंगे। शहरी क्षेत्र में भाजपा और ग्रामीण क्षेत्रों में इंडिया एलायंस गठबंधन के जीतने की चर्चा ज्यादा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin