[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में रामनवमी का विशाल मेला 17 अप्रैल को : दयाल सिंह भोजासरिया एण्ड पार्टी देगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में रामनवमी का विशाल मेला 17 अप्रैल को : दयाल सिंह भोजासरिया एण्ड पार्टी देगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

शिमला में रामनवमी का विशाल मेला 17 अप्रैल को : दयाल सिंह भोजासरिया एण्ड पार्टी देगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम शिमला में 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर हनुमान जी का विशाल मेला भरेगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम पूर्व उपसरपंच तथा बनवारी लाल पंच ने बताया कि मेले में 11 हजार रूपये तक की कुश्तियां कराई जाएगी। तथा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होती जिसमें विजेता टीम को 5100 रुपया तथा उप विजेता टीम को 3100 रू प्रदान किया जाएगा। मेले की पूर्व संध्या पर स्थानीय कलाकार भजनों की सुंदर प्रस्तुति देंगे। 17 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से दयाल सिंह भोजासरिया एंड पार्टी के कलाकार कोमल चौधरी, संदीप कुमार, रोहित शर्मा, सोनू यादव आकर्षक झांकियां सजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की दिनभर सुंदर प्रस्तुति देंगे। मंदिर के कपाट दिन भर दर्शनो के लिए खुले रहेंगे। पुजारी रघुवीर प्रजापत पूजा अर्चना करवाएंगे। इस अवसर पर अनेक स्थानों से आकर लोग यहां पर जात जडूला भी करते हैं। इस मेले में दिल्ली हरियाणा पंजाब जयपुर आदि स्थानों से अनेक श्रद्धालु आते हैं। तथा यहां हनुमान जी के दर्शन करते हैं। हनुमान जी तथा राधाकृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin