[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में पानी के स्थाई समाधान हेतु मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से जोड़ने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में पानी के स्थाई समाधान हेतु मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से जोड़ने की मांग

शिमला में पानी के स्थाई समाधान हेतु मुख्य सप्लाई लाइन को जीएलआर से जोड़ने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम शिमला में कुंभाराम लिफ्ट सिंचाई परियोजना कि जो पानी की सप्लाई लाइन आ रही है। उसको तत्कालीन कार्यरत अधिकारियों ने मुख्य जीएलआर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डालोडी धाम में टंकी बनाकर जोड़ दिया था। डालोड़ी धाम से मुख्य जीएलआर की ऊंचाई लगभग 25 फीट है तथा दूरी डेढ़ किलोमीटर जिसके कारण पहले खेतड़ी नगर से जो पानी की सप्लाई आती है। वह डालोड़ी धाम में बनी पानी की टंकी में जाती है तथा वहां से करीब 25 फुट की ऊंचाई पर स्थित जीएलआर में वापस डेढ़ किलोमीटर आती है जिसके कारण पानी की पूरी स्पीड समाप्त हो जाती है तथा वापस पानी धीमी गति से आता है जिसके कारण ग्राम में पेयजल संकट बना हुआ है इसके लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र ही सर्व करवाकर मुख्य लाइन जो खेतड़ी नगर से आ रही है जो जी एल आर से मात्र 300 मीटर दूर होगी उसको सीधा जोड़ने का आदेश प्रदान करें ताकि ग्राम शिमला में पानी की क्षमता बढ़ सके तथा पानी का स्थाई समाधान हो सके। डालोडी धाम में पानी के संग्रहण के लिए जो टंकी बनाई गई है वह काफी निचाई में स्थित है तथा जिस स्थान पर जी एल आर बना हुआ है तथा जहां से सभी टंकीयों में पानी जाता है उसकी ऊंचाई काफी ऊंची है करीब 25 फुट जिसके कारण पानी नीचे से ऊपर आता है तब उसकी स्पीड घट जाती है तथा पानी का वेग कम हो जाता है तथा समय भी अधिक लगता है जिसके कारण ग्राम में पानी आते हुए भी समस्या बनी रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin