[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी टाउनशीप स्थित गुरूद्वारे धूमधाम से मनाया बैशाखी पर्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी टाउनशीप स्थित गुरूद्वारे धूमधाम से मनाया बैशाखी पर्व

खेतड़ी नगर : केसीसी टाउनशीप स्थित गुरूद्वारे में रविवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वनेंदु भंडारी, आरएस सज्वान, जितेंद्र कत्याल, नागेश राजपुरोहित, समाजसेवी बबलू अवाना, रीना गुप्ता, प्रेरणा सज्वान, ममता राजपुरोहित मौजूद थी।

मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि वैशाखी के दिन ही सिख समुदाय के दसवें गुरू गोविंदसिंह ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरू गोविंदसिंह ने पंच प्यारों को अमृत पान करवाया था, उन्होंने बताया कि पंच प्यारें अलग-अलग जाति से थे, गुरू गोविंदसिंह पंच प्यारों के माध्यम से ही समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज को एकजुट किया था।

मलकित सिंह ने बताया कि आज ही के दिन खालसा पंथ की नींव रखी गई। जिसे खालसा दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। गुरू गोविंद सिंह ने सिखों को अलग पहचान देते हुए खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरू आदर्श लोगों का निर्माण करना चाहते थे जो कि भक्ति और शक्ति के संयोजन के साथ सभी प्रकार से परिपूर्ण हो।

इस दौराना प्रितम सिंह के सानिध्य में प्रमसिमरन कौर सहित नारनौल का कीर्तन जत्था के सदस्यों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। साथ ही गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी मलकित सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया व गुरुद्वारे में दोपहर में लंगर का आयोजन हुआ।

इस मौके पर राजवीर, जेसी अग्रवाल, राजा आशीष, अवशेष चटबार, रमेश मेहता, गौरव मित्तल, भूपेश बंबोरिया, इंद्राजसिंह, विरेंद्रसिंह, महेंद्र सिंह, जग्गी, सतवेंद्र गिल, रीटा मेहता, सुधा इंदोरिया आदि ने गुरू ग्रंथ के सामने मथा टेक कर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin