[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध देवी कट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध देवी कट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध देवी कट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देसी कट्टे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी को भंवरलाल कुमावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना प्रवीण नायक नुनावत ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रखा है जिसके अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर बड़ा बंध से मीना वाली ढाणी रोड़ पर एक दुकान पर अवैध हथियार सहित एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा है जो किसी लड़के को धमकी दे रहा है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसआई देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार व राजवीर की टीम को निजी वाहन से मौके पर भेजा गया। इस दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम नरेंद्र कुमार उर्फ नरिया था जो मुखबिर की सूचना अनुसार संदिग्ध था, जिससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नरेंद्र कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ। देवेंद्र कुमार ने तुरंत नरेंद्र उर्फ नरिया पुत्र रोहिताश जाति गुर्जर निवासी ढाणी बड़ा बंध को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र ने देसी कट्टा किसी व्यक्ति से खरीदा था पहचान करने वाले व्यक्ति की पुलिस घहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77