[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद गोकुलचंद यादव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, बहन ने कलाई पर बांधी राखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

शहीद गोकुलचंद यादव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, बहन ने कलाई पर बांधी राखी

शहीद गोकुलचंद यादव की 8वीं पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, बहन ने कलाई पर बांधी राखी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में शहीद गोकुलचंद यादव की 8 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता के जयकारें लगाएं। गणेश्वर के सालावाली के शहीद गोकुलचंद यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।

तिरंगा यात्रा गणेश्वर के बिजली ग्रेड से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से निकली। तिरंगा रैली पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रैली में बच्चों और ग्रामीणों ने भारत माता और शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए। तिरंगा रैली मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत भी गाए।

पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर शहीद की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद की वीरांगना पिंकी यादव ने शहीद प्रतिमा को नम आंखों से माला पहनाई। शहीद की बहन ने शहीद की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की आंखों में आंसू छलक आए। गांव की महिलाओं ने शहीद स्मारक पर नम आंखों से भारत माता के जयकारें लगाए।

कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें परीक्षा परिणामों में अव्वल रहे रहने वाले विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। पुण्यतिथि पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित हुआ। जिसमें आए हुए पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाएं।

आर्मी में तैनात कैलाश गुर्जर और पश्चिम बंगाल में तैनात राजेंद्र यादव ने तिरंगा रैली में वर्दी में शामिल होकर लोगों का जज्बा बढ़ाया और वीरगति को प्राप्त हुए शहीद गोकुल चंद यादव अमर रहे के नारे लगाए। साथ ही शहीद स्मारक पर जाकर शहीद को सैल्यूट किया। गौरतलब है कि शहीद गोकुलचंद यादव असम रायफल में तैनात थे। 13 अप्रैल 2016 को आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर थाना पुलिस भी तैनात रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22