[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट बारात से देंगे शत प्रतिशत मतदान का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वोट बारात से देंगे शत प्रतिशत मतदान का संदेश

वोट बारात से देंगे शत प्रतिशत मतदान का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर झुन्झनू के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत झुंझुनूं शहर में मंगलवार को प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से वोट बारात का आयोजन किया जाएगा। वोट बारात के प्रभारी एवं सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि वोट बारात की पूर्व तैयारी को लेकर उपखंड अधिकारी सुमन सोनल की अध्यक्षता एवं आयुक्त नगर परिषद अनीता खीचड़ के मार्गदर्शन में नगर परिषद में बैठक आयोजित की गई। जिसमें वोट बारात को लेकर विभिन्न विषयों पर गहनता से चर्चा की गई। वोट बारात को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केंद्र के पास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से नगर परिषद, बस स्टैंड जे. पी. जानू, स्कूल, साहवा कुआं, गांधी पार्क, मोदी रोड, मोरारका कॅलेज होते हुए स्काउट गाइड कार्यालय पहुंचेगी। उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने वोट बारात के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वोट बारात को भव्य एवं उत्कृष्ट स्तर की बनाने हेतु सभी विभागों एवं संगठनों को समन्वित प्रयासों से कार्य करना है ताकि झुंझुनूं शहर की वोट बारात का संदेश जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचे एवं लोग शत प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने आमजन से भी वोट बारात में शामिल होने की अपील की है।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि वोट बारात में ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़, एस. एस. मोदी विद्या विहार झुंझुनूं, श्री जी. बी. मोदी पब्लिक स्कूल झुंझुनूं, न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल झुंझुनूं, स्टार एकेडमी झुंझुनूं, जी.बी. मोदी विद्या मंदिर अंबेडकर नगर झुंझुनूं, प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनूं द्वारा वोट बारात निकाली जाएगी।

इनका रहेगा सहयोग :
वोट बारात में वस्त्र व्यापार संघ, लायंस क्लब, टैक्सी यूनियन, अग्रवाल समाज, श्री गल्ला व्यापार संघ, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान, नगर परिषद झुंझुनूं ,स्काउट गाइड, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति :
वोट बारात पूर्व तैयारी बैठक में उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ,नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़, सी. ओ. स्काउट महेश कालावत, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग बिजेंद्र सिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी खेल रामेश्वरी धायल, लायंस क्लब अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, लायंस क्लब सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष पवन गाड़िया, अग्रवाल समाज झुंझुनूं सचिव शिवचरण हलवाई, श्री गल्ला व्यापार संघ एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के डॉ. डी. एन. तुलस्यान, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कैलाश पंडित, राजिविका से किरण मिश्रा, रीको रीजनल मैनेजर अजीत द्विवेदी, स्काउट सचिव धर्मपाल सिंह, बंसीलाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी मोती सिंह, मूलचंद झाझडिया, शुभकरण, महेंद्र सैनी, जाबिद अली, कमलेश कुमार सैनी, नगर परिषद स्वास्थ्य निरीक्षक सविता एवं रामकरण यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad