[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश के प्रथम श्रम मंत्री स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश के प्रथम श्रम मंत्री स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई

देश के प्रथम श्रम मंत्री स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

चिड़ावा : आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में विजय इंटरप्राइजेज किसान भवन चिड़ावा में कांग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य रणजीत सिंह चंदेलिया के नेतृत्व में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष देश के प्रथम श्रम मंत्री, संविधान सभा के सदस्य, भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 की ऐतिहासिक जीत के हीरो तत्कालीन रक्षा मंत्री, प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री, हरित क्रांति के प्रणेता पूर्व कृषि मंत्री, केंद्रीय परिवहन और रेल मंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई। इस मौके पर शिक्षाविद् व समाज सुधारक और स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के सहयोगी रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी.एफ. एंड्रयूज व प्रख्यात विदुषी समाज सुधारक और भारतीय महिलाओं के अधिकारों के लिए अभूतपूर्व संघर्ष करने वाली महान सामाजिक कार्यकर्ता पंडिता रमाबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें भी नमन किया। बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह चंदेलिया ने कहा- बाबू जगजीवन राम देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले महान क्रांतिकारी राजनेता और राष्ट्र के निर्माताओं में से एक थे।

1946 में वह पंडित जवाहरलाल नेहरू की अंतरिम सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बने। वह देश के प्रथम श्रम मंत्री और भारत की संविधान सभा के सदस्य बने, जहां उन्होंने सुनिश्चित किया कि सामाजिक न्याय संविधान में निहित हो। केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में उनके दो कार्यकालों के दौरान भारत में हरित क्रांति और भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। बाबू जगजीवन राम ने 50 वर्षों के राजनीतिक सफर में कभी कोई चुनाव नहीं हारा, वह आजीवन अजेय रहे। उनके नाम भारत में सबसे लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहने का रिकॉर्ड है। बाबू जगजीवन राम ने भी अपने जीवन में जातीय भेदभाव का दंश झेला, लेकिन कभी किसी जाति या धर्म के विरुद्ध कोई टिप्पणी नहीं की। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उनके साथ जातिगत भेदभाव हुआ लेकिन उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया। ऐसे महान राजनेता को हम नमन करते हैं।

इस मौके पर रणजीत सिंह चंदेलिया, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, सुबे सिंह यादव, प्रेमलता शिल्ला, कुसुम कटारिया, इशांत मील, मिरांश आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin