चरित्र पर शक जताते हुए पत्नी से मारपीट:महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
चरित्र पर शक जताते हुए पत्नी से मारपीट:महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
चूरू : चूरू में पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए पति ने उसके साथ मारपीट की। घायल हालत में महिला को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। सूचना पर अस्पताल पहुंची भालेरी पुलिस ने महिला के पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
भालेरी थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि उषा कंवर (28) ने पर्चा बयान दिया कि उसकी शादी साल 2014 में छाजूसर निवासी धनेसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति धने सिंह उस पर शक करता है और उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता रहता है। दो दिन पहले वह और उसकी बहन घर के बाहर बैठे थे। तभी पति गांव के लोगों को लेकर आया। जिसने कहा कि बाहर चलो पंचायत करनी है। उसने जाने से मना किया। जिस पर पति धने सिंह ने नाराज होकर उसका हाथ पकड़कर धक्का मारा। जिससे उसके मुंह और नाक में चोट आई। चोट लगने से वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह अस्पताल में थी। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036879


