[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:कलाकारों ने चंग बांसुरी पर किया लोक नृत्य, शत प्रतिशत मतदान की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:कलाकारों ने चंग बांसुरी पर किया लोक नृत्य, शत प्रतिशत मतदान की अपील

राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:कलाकारों ने चंग बांसुरी पर किया लोक नृत्य, शत प्रतिशत मतदान की अपील

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजस्थान दिवस पर नेहरू पार्क में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग और लक्ष्मणगढ़ के लोक कलाकारों ने रंगारंद प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

सांस्कृतिक संध्या में एडीएम अनिल महला, एसडीएम राजवीर यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कमलेश राजस्थानी और हजारी लाल की टीम ने राजस्थानी लोक गीत और लोक नृत्य से तालियां बटोरी। वहीं सेठों की ढाणी लक्ष्मणगढ़ के कलाकारों ने चंग बांसुरी पर लोक नृत्य किया।

लक्ष्मणगढ़ के लोक कलाकारों ने रंगारंद प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
लक्ष्मणगढ़ के लोक कलाकारों ने रंगारंद प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम की जानकारी देते हुए 100 प्रतिशत मतदान की अपील की। एडीएम अनिल महला ने सभी दर्शकों को राजस्थान दिवस की शुभकामना देते हुए जिले के निवासियों को स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। कलाकारों ने राजस्थान के इतिहास और संस्कृति प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर तहसीलदार महेश ओला, सीबीईओ बाबूलाल सैनी सहित जिला प्रशासन के कार्मिक और शहरवासियों ने शिरकत की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin