[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैगोर स्कूल में आयोजित हुआ ‘होली के रंग उपलब्धियों के संग’ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टैगोर स्कूल में आयोजित हुआ ‘होली के रंग उपलब्धियों के संग’ कार्यक्रम

टैगोर स्कूल में आयोजित हुआ 'होली के रंग उपलब्धियों के संग' कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

गुढागौड़जी : कस्बे में संचालित टैगोर शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को ‘होली के रंग उपलब्धियों के संग’ के नाम से होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टैगोर पब्लिक स्कूल, टैगोर बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, टैगोर स्मार्ट स्कूल व टैगोर पी.जी. महाविद्यालय के संपूर्ण स्टॉफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत. सीईओ इंजी. विश्वजीत शेखावत, टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एस.के. शर्मा, टैगोर बाल निकेतन के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी, स्मार्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक मातादीन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही मोटिवेशनल सेमीनार का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2023-24 में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्टाफ सदस्यों व बस चालकों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर समस्त स्टाफ सदस्यों को रामलला की तस्वीर व मिठाई का पैकेट देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin