सुजानगढ़ के लेखक का रिकॉर्ड:पुस्तक का 15 भाषाओं में अनुवाद, हिंदी और डच का संस्करण भी आएगा
सुजानगढ़ के लेखक का रिकॉर्ड:पुस्तक का 15 भाषाओं में अनुवाद, हिंदी और डच का संस्करण भी आएगा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ मूल के भारतीय कवि और लेखक संदीप कुमार मिश्रा की बेस्टसेलर और पुरस्कार विजेता पुस्तक “वन हार्ट- मेनी ब्रेक्स” को 15 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। पुस्तक को 2020 में इंडियन पोएट्री रिव्यू द्वारा प्रकाशित किया गया था। पुस्तक का अब तक अंग्रेजी से स्पेनिश, ग्रीक, पुर्तगाली, चीनी, रूसी, इतालवी, उर्दू, अरबी, तुर्की, बंगाली, मलय, जर्मन, चेक समेत 15 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इसका डच और हिंदी संस्करण जल्द ही आने वाला हैं।
मिश्रा ने बताया कि उनकी जानकारी में उनसे पहले केवल उपनिषद और भगवद गीता का 64 और 60 भाषाओं में अनुवाद किया गया है। किसी भी दूसरे आधुनिक भारतीय लेखक ने 15 भाषाओं में अनुवादित होने की यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। ‘वन हार्ट- मेनी ब्रेक्स’ एक आत्मकथात्मक कविता संग्रह है। जिसका स्पेनिश में जेवियर प्रीतो मार्टिनेज ने, ग्रीक में क्रिस्टीना कैटरानिडौ, पुर्तगाली में टेरेसा वेलेरियो लोप्स, चीनी में हुआंग जिंग, रूसी में सर्गेई रिओमिन, इतालवी में पैट्रिज़िया बरेंरा, उर्दू में अब्दुल रहमान शफीक, अरबी में शेरिफ मोहम्मद, तुर्की में मेराल एलिसन, बंगाली में सैयद अशरफुल फिरदौस, मलय में मोहम्मद फाजिदीन जबर, जर्मन में अर्नो मायरब्रुगर, चेक में जोहाना महरलोवा, डच में जेसी मर्क्स ने अनुवाद किया गया है।
बता दें कि “वन हार्ट- मेनी ब्रेक्स” ने “वेदव्यास अवार्ड-2022”, “रीडर्स फेवरेट अवार्ड-21”, “इंडियन अचीवर्स अवार्ड-21”, “आईपीआर पोएट्री अवार्ड-2020” और “लिटरेरी टाइटन बुक अवार्ड-2020” सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। वहीं संदीप को “2023 कॉमनवेल्थ स्टोरी प्राइज”, “2021 इंटरनेशनल बुक अवार्ड्स”, “52वें न्यू मिलेनियम अवार्ड-2021”, “एशियन एंथोलॉजी-2021”, “जॉय बी पोएट्री प्राइज 2021”, “ओप्रेले पोएट्री प्राइज” 2021″, “एमपीटी स्टोरी अवार्ड-2022′, ‘न्यूकैसल स्टोरी अवार्ड-2022”, “अनासी स्टोरी अवार्ड-2022″, ”इंडिपेंडेंट प्रेस अवार्ड 2022” और ”आईएएन बुक अवार्ड 2022” के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039046


