[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ : दो दिवसीय सालाना उर्स:हजरत अंतरशाह दरवेश कलंदरी के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

बिसाऊ : दो दिवसीय सालाना उर्स:हजरत अंतरशाह दरवेश कलंदरी के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल

दो दिवसीय सालाना उर्स:हजरत अंतरशाह दरवेश कलंदरी के उर्स में सजी कव्वाली की महफिल

बिसाऊ : बिसाऊ में हजरत अंतरशाह दुर्वेश कलंदरी का दो दिवसीय सालाना उर्स गुरूवार सुबह कुल सरीफ की रस्म व कव्वाली मुकाबले के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पीर हाजी निषार अहमद कलदंरी ने भी देश की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआ की। कस्बे के वार्ड 12 में स्थित हजरत अंतरशाह दरवेश कलंदरी की दरगाह पर हुए 23वें सालाना उर्स का कुल सरीफ की रस्म व कव्वाली महफिल के साथ सम्पन्न हो गया। इसमें बुधवार की पूरी रात कव्वालियों के मुकाबले हुए इसमें अहमदाबाद के कव्वाल अनिश नबाब और चिड़ावा के अद्रीष ने कव्वालियों की प्रस्तुतियां दी।

अहमदाबाद के कव्वाल अनिश नबाब ने “आज अंतरशाह के आंगन में बहार है, “सोनेके कलश वाले ख्वाजा आदि की एक से एक बढकर कव्वालियों की प्रस्तुतियां देकर महफिल में शमा बांध दिया। उर्स में पालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान, झुंझुनूं एडीजे सरीता नोशाद, थानाधिकारी कमलेश कुमार, डॉ. अमजदखान चूरू, डॉ.संजय शर्मा, मोहम्मद सफी टीटी, मुंशी खान आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62