[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें सरकार। ठेकेदारी प्रथा बंद करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें सरकार। ठेकेदारी प्रथा बंद करें

सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें सरकार। ठेकेदारी प्रथा बंद करें

बहादुरगढ़ : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित-हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 शाखा बहादुरगढ़ जिला कमेटी झज्जर की एक सभा एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर 9 बहादुरगढ़ में दोपहर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमन जून ने की, सभा संचालन जिला सचिव रमेश कुमार बिधलान ने किया। सभा को मुख्य वक्ता के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर. के. नागर ने संबोधित करते हुए बताया कि, सभा में एक प्रस्ताव पास करते हुए हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को सरकार पक्का करें। ठेकेदारी प्रथा समाप्त करें। सभी कच्चे कर्मचारियों को ₹26000 मासिक वेतन दिया जाए। एचएसवीपी में रेगुलर कर्मचारियों को दिए गए परफॉर्मेंस अवार्ड की भांति सभी कच्चे कर्मचारी और जॉब वर्क कर्मचारियों को भी परफॉर्मेंस अवार्ड दिया जाए।

एचएसवीपी में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को, जिन में जॉब वर्कर शामिल हो, उन सबको भी कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाए जाएं। आर.के.नागर ने आगे बताया कि, दूसरा प्रस्ताव यह पास किया है कि, 22 मार्च 2024 को अपनी मांगों का ज्ञापन देने के लिए और पानीपत संपदा कार्यालय से हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लगवाने के लिए, अधिकारियों से वार्ता करने के लिए यूनियन शिष्ट मंडल रोहतक जाएगा। मांगे नहीं माने जाने पर अधिकारियों के विरुद्ध धरने प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

आज की सभा में महावीर सिंह नागर-प्रदेश कोषाध्यक्ष, मदन मोहन नागर, राजेंद्र भारती, अजीत सिंह सीवरमैन, सतीश शर्मा, अजीत सिंह दहिया, मनीष कुमार, रमन जून-जिला प्रधान, रमेश कुमार बिधलान आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet