[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Holi 2024: घर पर ही बनाएं खसखस की ठंडाई, जानें रेसिपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजन

Holi 2024: घर पर ही बनाएं खसखस की ठंडाई, जानें रेसिपी

Khaskhas Thandi Recipe: होली का त्योहार ठंडाई के बिना अधूरा होता है। इसलिए ज्यादातर लोग होली के दिन अपने घर पर ही ठंडाई बनाते हैं। अगर इस बार आप भी होली पर ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको खसखस ठंडाई की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

Khaskhas Thandi Recipe: हिंदू धर्म के लोग होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिजनों को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार को खास मनाते हैं। इस बार देशभर में होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली के दिन कुछ लोग पार्टी करने के लिए घर से बाहर भी जाते हैं, तो वहीं कुछ घर में ही परिवार वालों के साथ त्योहार का मजा उठाते हैं। होली के पर्व का मजा पकौड़े, गुजिया और ठंडाई के बिना अधूरा होता है। इस दिन विशेषतौर पर लोग अपने घरों पर ठंडाई बनाते हैं।

अगर इस बार आप भी अपने घर पर झटपट ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको खसखस ठंडाई की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इस रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट खसखस ठंडाई बना पाएंगे। आइए अब जानते हैं खसखस ठंडाई की रेसिपी के बारे में।

खसखस ठंडाई में कौन कौन सा सामान पड़ता है?

  • चीनी
  • पानी
  • केसर
  • आइस क्यूब्स
  • 50 ग्राम खसखस

खसखस ठंडाई बनाने की क्या है रेसिपी?

घर पर खसखस ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आप बाजार से 50 ग्राम खसखस खरीदकर ले आएं। 50 ग्राम खसखस से आप कम से कम 8 से 10 ग्लास खसखस ठंडाई बना लेंगे। खसखस ठंडाई बनाने के लिए पहले आप खसखस के बीजों को छलनी में अच्छे से साफ कर लें। फिर एक बॉउल में पानी लें और उसमें खसखस को कम से कम तीन घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब वो नरम हो जाए, तो उसके बाद उन्हें पानी से निकालकर छान लें।

छानने के बाद खसखस के बीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। जब तक बीजों का आटा न बन जाए तब तक उन्हें ग्राइंड करते रहें। इसके बाद उसे मिक्सर ग्राइंडर में से निकालकर एक बॉउल में रख दें। फिर उसमें चार टेबलस्पून पानी डालें। इसके बाद पेस्ट को फिर से हल्के हाथों से तीन से चार बार हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें। इसके बाद पेस्ट को छलनी की मदद से छान लें। अब इस तरह तैयार हो गया है ठंडाई का पेस्ट। इसके बाद ठंडाई के पेस्ट को बड़े बर्तन में डाल दें। फिर उसमें पानी और चीनी अपने स्वादानुसार मिला लें।

ठंडाई ठंडी ही अच्छी लगती है। इसलिए इसे होली के दिन बनाने की जगह होली से पहले बनाएं और रात भर फ्रिज में रख दें। फिर सुबह ठंडी-ठंडी खसखस ठंडाई में आइस क्यूब्स और केसर डालकर उसे सर्व कर दें।

Related Articles