देलसर धाम बाबा श्याम मंदिर में फागुन उत्सव शनिवार से
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाषचंद चौबदार
झुंझुनूं : देलसर के श्याम मंदिर में शनिवार से फागुन महोत्सव की शुरुआत होगी। बाबा के मंदिर में विशाल मेला भरेगा। श्याम मंदिर महंत रोशनदास महाराज के सानिध्य में सारे कार्यक्रम होंगे। मंदिर प्रवक्ता महेश बसावतिया ने बताया कि कार्यक्रम के लिए मंदिर प्रांगण को दिल्ली से आए हुए कलाकारों ने इलेक्ट्रॉनिक बल्बों से रंग बिरंगी रोशनी से सजाया है। इस दौरान अनेक झांकियां सजाई जाएगी,कार्यक्रम का सारा बंदोबस्त महंत रोशन दास जी के देखरेख में होगा शुक्रवार शाम पंजाब, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद से श्रद्धालु पहुंचने लगें। इसी कड़ी में बाबा श्याम का दिल्ली से लाए हुए फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे से होगी। अनेक साधु संत इस दौरान मौजूद रहेंगे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038638


