[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में जलदाय विभाग की कार्रवाई:अवैध कनेक्शन के लिए सड़क में की खुदाई, मौके पर पहुंची टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में जलदाय विभाग की कार्रवाई:अवैध कनेक्शन के लिए सड़क में की खुदाई, मौके पर पहुंची टीम

नीमकाथाना में जलदाय विभाग की कार्रवाई:अवैध कनेक्शन के लिए सड़क में की खुदाई, मौके पर पहुंची टीम

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अवैध नल कनेक्शन पर जलदाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छावनी में स्थित बड़ी जमात में अवैध नल कनेक्शन करते हुए लोगों को पकड़ा हैं। वही कनेक्शनों को भी रुकवा दिया गया हैं। रात 10 बजे बड़ी जमात छावनी में लोग अपने घरों के बाहर बिना परमिशन के सीसी सड़क को खोद दिया और पानी के पाइप डालने की तैयारी कर रहे थे। इतने में शिकायत जलदाय विभाग के जेईएन संदीप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध नल कनेक्शन को रुकवाया।

जेईएन संदीप यादव ने बताया कि रात 10 बजे बड़ी जमात छावनी में मौके जलदाय विभाग की टीम पहुंचकर अवैध कनेक्शन वालों को चिन्हित किया गया। आज इनके खिलाफ लोक सम्पति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 उपधारा (2) के तहत पुलिस थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवायी जाएगी। शहर में अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में अब जहां भी अवैध नल कनेक्शन हो रखे हैं जिस पर जलदाय विभाग अब हटाने का अभियान चलाएगा। अवैध नल कनेक्शन से लोगों के घरों में पानी नही पहुँचता है। गर्मी शुरू हो चुकी है शहर सहित ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। अब इन अवैध कनेक्शनों पर विभाग कार्रवाई करेगा।

संदीप यादव, जेईएन

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77