[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमजान का पहला रोजा रखा:नरहड़ दरगाह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजामात, 26वें रोजे पर इफ्तार व सेहरी का बड़ा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

रमजान का पहला रोजा रखा:नरहड़ दरगाह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजामात, 26वें रोजे पर इफ्तार व सेहरी का बड़ा आयोजन

रमजान का पहला रोजा रखा:नरहड़ दरगाह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजामात, 26वें रोजे पर इफ्तार व सेहरी का बड़ा आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

नरहड़ (पिलानी) : रमजान के चांद की तस्दीक के साथ ही आज माह ए रमजान का पहला रोजा शुरू हो गया है। इस्लाम धर्म के सबसे पाक माह रमजान के चांद दीदार होने पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सोमवार की देर शाम चांद दिखते ही मुस्लिम भाई-बहन उत्साह के साथ घरों में रोजा रखने की तैयारियों में जुट गए। रात ही से मस्जिदों में तरावीह भी शुरू हो गई।

नरहड़ दरगाह सहित क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में सोमवार देर रात को सैंकड़ों लोगों ने रोजे की नीयत से तरावीह की नमाज अदा की। देर रात तक मुस्लिमों ने अपने घरों में कुरान ए पाक की तिलावत करते हुए अकीदत पेश की।

नरहड़ दरगाह ख़ादिम परिवार की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि रमजान का पहला रोजा 12 मार्च को सुबह शुरू हो गया। दरगाह ख़ादिम और हजरत हाजिब शकरबार शाह नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही रहमतों व बरकतों का महीना है। इस माह में एक नेकी के बदले 70 नेकियों के बराबर सवाब मिलता है।

दरगाह सेवा फाउंडेशन की ओर से रमजान के पवित्र माह में रोजेदारों के लिए विशेष इंतजाम करते हुए रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फांडेशन द्वारा जानकारी दी गई है कि 26वें रमजान को इफ्तार व सेहरी का विशेष कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62