[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में श्याम महोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर लगाए जयकारे, 21 मार्च को होगा भंडारे का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में श्याम महोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर लगाए जयकारे, 21 मार्च को होगा भंडारे का आयोजन

खेतड़ी नगर में श्याम महोत्सव मनाया:श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर लगाए जयकारे, 21 मार्च को होगा भंडारे का आयोजन

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो  चीफ : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ी नगर : केसीसी के जगदंबा मार्केट स्थित श्याम कटला में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को श्याम बाबा के वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी बबलू अवाना, हरीराम गुर्जर थे। महोत्सव के तहत 21 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की मुख्य यजमानी में श्याम भक्त गोपालसिंह ने विधिवत रूप से श्याम बाबा की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि श्याम बाबा हारे का सहारा है। श्याम बाबा के दरबार में जाने से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

भजन गायक विनोद कुमार ने श्याम प्रभु के मनमोहक भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। पवन गर्ग के भजन प्रस्तुत करने पर पूरा पांडाल हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के जय घोष से गूंज उठा। महोत्सव के समापन पर आरती व प्रसाद वितरण किया गया। प्रमोद शर्मा ने बताया कि 21 मार्च गुरूवार को भंडारे का आयोजन होगा।

इस मौके पर रोहिताश मणकस, महेंद्र छाबड़ी, सुरेंद्र काजला, पवन गर्ग, सतीश खरड़िया, अनिल कुमार, दीपक मोदी, रामनिवास, महेंद्र, दामोदर, महेश अरूण, खेमचंद, हिरालाल, कर्ण, घीसाराम, नविन अग्रवाल, जमनलाल जांगिड़, सत्यनारायण सोनी, हरिराम सैनी, प्रहलाद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विमल शर्मा, संजय जिदंड़, नविन मोदी, नेतराम, हिम्मत बंसल, सीताराम बंसल, सत्यनारायण, मुलचंद सैनी, घनश्याम सैन, डब्बू, राजेश कुमावत, विमल शर्मा, संजय कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62