[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जांच एजेंसियों के डर से भाजपा में जा रहे कांग्रेस नेता, यह वक्त झुकने का नहीं, संघर्ष का : अशोक गहलोत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जांच एजेंसियों के डर से भाजपा में जा रहे कांग्रेस नेता, यह वक्त झुकने का नहीं, संघर्ष का : अशोक गहलोत

जयपुर : कांग्रेस से ‘हाथ’ छुड़ाकर भाजपा में जाने वाले नेताओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है. गहलोत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने लिखा कि “केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में नेता भाजपा में जा रहे हैं. यह वक्त किसी के दबाव में झुकने का नहीं, संघर्ष का है.” अशोक गहलोत ने इस पोस्ट में लिखा, “जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं. उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, केंद्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया, पार्टी में बड़े पदों पर बैठाया लकिन पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केंद्रीय एजेंसियों का दबाव है, इसलिए भाजपा में जा रहे हैं. ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है.”

गांधी परिवार से लेनी चाहिए प्रेरणा

इसी पोस्ट में गहलोत ने आगे लिखा, “हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए. जिनमें राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ED ने पूछताछ के बहाने परेशान किया. उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी. घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं. देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं. राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है.”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet