[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 सड़को के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति जारी : श्रवण चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

7 सड़को के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति जारी : श्रवण चौधरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर शेखावाटी : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा परिवहन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न सड़कों को मंजूरी प्रदान की है। विस्तृत जानकारी देते हुए फतेहपुर भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया कि फतेहपुर में 7 सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए 5 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की है। चौधरी ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति जारी करने के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा और 5 करोड़ की वित्तीय राशि स्वीकृत करने के लिए वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार प्रकट किया। चौधरी ने बताया की रोसावा से दिनारपुरा तक 7 किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 68 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त कारंगा छोटा में राजपूत सभा भवन से मुख्य चौक तक सीमेंट सड़क निर्माण, ठिमोली से गरण्डवा तक 4 किमी, पाबूजी धाम से बीबीपुर छोटा तक 3 किमी, फदनपुरा से गौरास तक 3 किमी सड़क नवीनीकरण, उदनसर स्टैण्ड से हिरणा स्टैंड तक 2 किमी सड़क नवीनीकरण तथा किशनपुरा रोड़ से कोलायत की ढाणी तक 1 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी की है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फतेहपुर क्षेत्र की सड़को के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति जारी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet