[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ माताओं की सेवा कर मनाया जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौ माताओं की सेवा कर मनाया जन्मदिन

गौ माताओं की सेवा कर मनाया जन्मदिन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा संस्था के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर श्यामसुंदर जालान के 71वें जन्म दिवस को गोपाल गौशाला में गौ माताओं को हरी सब्जियां एवं हरा चारा खिलाकर मनाया गया। काफी संख्या में महावीर इंटरनेशनल संस्थाओं के मेंबर्स एकत्रित हुए। उपस्थित वीर एवं वीराओ ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। गौ माताओं को हरी सब्जियां चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।

सनराइज संस्था के संरक्षक डॉक्टर एस एन शुक्ला, नागरमल जांगिड़, शिव प्रसाद महर्षि, देवेंद्र कुमार गोड़, रमेश चंद्र शर्मा, अकराज कुरैशी, अनुपम शर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, पवन कुमार खेतान सूमेर सिंह कर्णावत, ओमप्रकाश ककरानीया, रामगोपाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, रितेश कुमार, काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles