[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाॅ. ज्योति मिर्धा को नागौर से भाजपा की टिकट:उम्मीदवार चयन में पिछड़ी कांग्रेस पैनल ही बना रही, भाजपा ने 15 चेहरे उतारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

डाॅ. ज्योति मिर्धा को नागौर से भाजपा की टिकट:उम्मीदवार चयन में पिछड़ी कांग्रेस पैनल ही बना रही, भाजपा ने 15 चेहरे उतारे

डाॅ. ज्योति मिर्धा को नागौर से भाजपा की टिकट:उम्मीदवार चयन में पिछड़ी कांग्रेस पैनल ही बना रही, भाजपा ने 15 चेहरे उतारे

नागौर : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी‌ करके पैनल बना रही कांग्रेस से एक कदम आगे बाजी मार ली है। भाजपा ने नागौर संसदीय सीट से डॉ. ज्योति मिर्धा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

कांग्रेस से भाजपा में आई डॉ. मिर्धा टिकट को‌ लेकर पहले से ही आश्वस्त नजर आ रहीं थीं। लोकसभा चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले ही टिकट की घोषणा होने पर स्थानीय भाजपा और मिर्धा समर्थकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

मिर्धा के नाम की घोषणा होते ही जिला मुख्यालय के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। डाॅ. ज्योति मिर्धा को शनिवार सुबह ही भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शाम होते-होते खुशी दोहरी हो गई और लोकसभा का टिकट भी घोषित हो गया।

जश्न के मौके पर खींवसर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बिडियासर, भाजपा जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, शहर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगीड़, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सैन, मूंडवा के पूर्व चेयरमेन घनश्याम सदावत, भाजयुमो के मनीष काला, जोगेंद्र खिलेरी, जिला मंत्री दीपक सोनी, पदम सारस्वत, पार्षद मीकू राव, अर्जुनराम महरिया समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

समर्थकों ने डॉ. ज्योति को टिकट देने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इसमें नागौर लोकसभा क्षेत्र से डॉ. ज्योति मिर्धा को प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62