[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के उभरते सितारे: राज्य स्तरीय जीवन कौशल सेमिनार में बच्चों ने किया प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के उभरते सितारे: राज्य स्तरीय जीवन कौशल सेमिनार में बच्चों ने किया प्रतिनिधित्व

झुंझुनूं के उभरते सितारे: राज्य स्तरीय जीवन कौशल सेमिनार में बच्चों ने किया प्रतिनिधित्व

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से जयपुर में सेमिनार का आयोजन किया गया। झुंझुनूं जिले के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी से ‘राजस्थान जीवन कौशल सेमिनार’ को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य 21 वीं सदी की शिक्षा और जीवन कौशल के महत्व पर मंथन और चर्चा करना था।

इसी क्रम में अन्य बच्चों के साथ झुंझुनूं जिले के राजकीय विद्यालय किठाना, देवरोड़, भरौन्दाकलां के 5 बच्चों (पलक, रवीना, वनीषा, खुशी व मोनिका) ने सक्रियता से भाग लिया। सेमिनार में बच्चों ने सामाजिक भावनात्मक एवं नैतिक शिक्षण से हुए बदलाव व अनुभवों को साझा करते हुए उत्कृष्ट भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, शासन सचिव श्री नवीन जैन और अन्य अतिथियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया एवं प्रश्न भी पूछें। बच्चों द्वारा शिक्षा, सामाजिक परिवेश व करियर आदि के बारे में पूछे गए विभिन्न सवालों का सहजता के साथ जवाब दिया । सेमिनार में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के अनुभवों को सुना एवं सामाजिक भावनात्मक एवं नैतिक शिक्षण कार्यक्रम के माध्यम आ रहे बदलावो की सराहना की और उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। यह सेमिनार राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का स्रोत बना जिसमे छात्रों के समग्र विकास हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62