मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे खेतड़ी:यमुना जल समझौते को लेकर धन्यवाद सभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे खेतड़ी:यमुना जल समझौते को लेकर धन्यवाद सभा को करेंगे संबोधित

जनमानस शेखावाटी ब्यूरो चीफ : आज़ाद अहमद खान
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के नेहरू मैदान में शनिवार को यमुना नहर समझौता होने पर धन्यवाद सभा का आयोजन होगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहली बार खेतड़ी आएंगे। प्रशासन की ओर से सीएम के दौरे को लेकर कई गई तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर से 9.45 बजे रवाना होकर 10.30 बजे खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में पंहुचेंगे। इसके बाद आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करने के बाद नवलगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। नेहरू मैदान में बने एक नंबर हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर उतारा जाएगा।



तीन जिलों के लिए वरदात साबित होगा यमुना का जल
विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि शेखावाटी में लगातार गिरते भू जल स्तर से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले काफी सालों से यमुना नहर की कवायद भी चल रही थी, लेकिन धरातल पर कोई महत्वपूर्ण प्रयास नहीं होने से आज तक शेखावाटी को यमुना का पानी नहीं मिल पाया। केंद्र, प्रदेश व पड़ोसी राज्य हरियाणा में भाजपा की सरकार होने पर केंद्रित जल शक्ति मंत्री की मध्यस्थता में बैठक का आयोजन कर शेखावाटी में पाइप लाइन के जरिए यमुना का पानी देने का समझौता हुआ है। तीनों जिलों में पानी मिलने से लोगों के लिए यमुना का पानी वरदान साबित हो सकता है।
इसके अलावा प्रदेश की जान एशिया का सबसे बड़ा प्लांट एचसीएल प्रोजेक्ट 2008 में मरम्मत के नाम से मुख्य प्लांटों को बंद कर दिया गया था जिसमें स्मेल्टर, रिफाइनरी, एसिड प्लांट शामिल थे। फर्टिलाइजर प्लांट को पहले ही बंद कर दिया गया था। प्लांट बंद होने के कारण डाबला से खेतड़ी आ रही रेलवे लाइन भी बंद हो गई। यदि मुख्यमंत्री एचसीएल के बंद प्लांटों को फिर से शुरू करवा दे और रेलवे लाइन को पुन: शुरू करवा दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों के सामने रोजगार के काफी अवसर पैदा होंगे। बबाई में रीको इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र को जल्द शुरू किया जाए तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे। खेतड़ी में बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन भी स्थापित किया हुआ है, इसमें पर्यटकों की आवाजाही भी होने लगी है। ऐसे में सैलानियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन का विस्तार करवाया जाए।