[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिट्स पिलानी में स्टूडेंट ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में भाई को लिखा- मम्मी का ध्यान रखना; हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिट्स पिलानी में स्टूडेंट ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में भाई को लिखा- मम्मी का ध्यान रखना; हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाया

बिट्स पिलानी में स्टूडेंट ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में भाई को लिखा- मम्मी का ध्यान रखना; हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाया

पिलानी : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी (झुंझुनूं) में एक छात्रा ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। छात्रा ने बिट्स कैंपस के ही एक हॉस्टल में अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।

जींद(हरियाणा) निवासी दीक्षा रोहिला (25) बिट्स में केमिस्ट्री पीएचडी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। दीक्षा ऑर्गेनिक सिंथेसिस विषय में डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पीएचडी कर रही थी। कैंपस के बुद्ध भवन में उसने आत्महत्या करने से पहले एक कागज पर दो लाइन का परिवार के लिए मैसेज लिखा है। दीक्षा ने छोटे भाई के लिए लिखा- मम्मी का ध्यान रखना। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। परिजनों के मर्ग दर्ज कराने के बाद ही पुलिस जानकारी दे पाएगी।
पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। परिजनों के मर्ग दर्ज कराने के बाद ही पुलिस जानकारी दे पाएगी।

हॉस्टल वार्डन को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने बिट्स की हायर अथॉरिटी को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में शव को बिरला सार्वजनिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया गया।

शाम 7.30 बजे तक दीक्षा के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट भी परिजनों के आने के बाद ही दर्ज की जाएगी। बिट्स प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से किसी ने भी इसके बारे में अधिक जानकारी देने में असमर्थता जताई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet