पश्चिम बंगल में त्रिणमूल नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किए गए योंन शोषण के खिलाफ भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन
पश्चिम बंगल में त्रिणमूल नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किए गए योंन शोषण के खिलाफ भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर जघन्य अपराध एवं अत्याचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुंझुनूं में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर तृणमूल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर ममता बनर्जी सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेता झुंझुनूं विधानसभा प्रत्याशी रहे निषित उर्फ बबलू चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों ने वहां की मजबूर महिलाओं के साथ लम्बे समय से यौन शोषण व अत्याचार कर अपराध किया।
उन्होंने कहा- शाहजहां शेख ने वहां की जनता की संपत्तियों पर अवैध कब्जे भी किए। जब ईडी की टीम गई तब भी इस व्यक्ति के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यह सारा खेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर हुआ है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा निरीह जनता पर अत्याचार की इस तरह की अनेक घटनाएं निरन्तर की जाती है। पश्चिम बंगाल की इस घटना से देश की महिलाओं में आक्रोश है। यह जघन्य अपराध है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। प्रदर्शन के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।