[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरी के ढेर में दबा मिला युवक का शव:SP बोले- मौत कहां और कैसे हुई ये पता लगाने में जुटी टीमें, हिरासत में ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

बजरी के ढेर में दबा मिला युवक का शव:SP बोले- मौत कहां और कैसे हुई ये पता लगाने में जुटी टीमें, हिरासत में ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक

बजरी के ढेर में दबा मिला युवक का शव:SP बोले- मौत कहां और कैसे हुई ये पता लगाने में जुटी टीमें, हिरासत में ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक

मेड़ता : मेड़ता के धनेरिया इलाके में आज सुबह एक युवक का शव बजरी के ढेर में दबा मिला। शव की शिनाख्त मेड़ता शहर के एक 22 साल के युवक के रूप में हुई है। युवक का मुंह बजरी से भरा हुआ था, जिससे प्रारंभिक तौर पर यहीं माना जा रहा है कि युवक की मौत बजरी के नीचे दबने से हुई है मगर फिर भी पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ट्रैक्टर चालक व मालिक को हिरासत में लिया है, उनके पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूछताछ के लिए कुछ अन्य ट्रैक्टर ड्राइवर्स को भी थाने लाया गया है।

मेड़ता सीआई राजवीर सिंह ने बताया कि हमें सुबह के वक्त सूचना मिली कि मेड़ता थाना क्षेत्र के धनेरिया सरहद पर बजरी के ढेर में एक युवक दबा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक बजरी के ढेर में दबा था। दरअसल यह ढेर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से खाली किया गया था। मृतक युवक की पहचान मेड़ता निवासी विक्रम नायक (22) पुत्र जगदीश नायक के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गया था।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मेड़ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि दोपहर तक इस संदर्भ में मृतक के परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, क्योंकि मृतक की एक बुजुर्ग मां है और मृतक के दो भाई बाहर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। ऐसे में पुलिस ने उन्हें सूचना दी है, जिनके मेड़ता पहुंचने पर रिपोर्ट दी जाएगी।

एसपी बोले- हम पूरी घटना का पता लगाने में जुटे हैं
इस मामले में मेड़ता पहुंचे एसपी नारायण टोगस ने कहा कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि धनेरिया गांव के अंदर कोई बजरी खाली हुई है और वहां एक युवक का शव पड़ा है। वहां मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान हो गई। अभी तक यह सामने आया है कि एक ट्रैक्टर बजरी लेकर आ रहा था, युवक बजरी के ऊपर सो रहा था या उसके साथ कहां-क्या घटना हुई इसका पता लगाने के लिए ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को पूछताछ के लिए हम लाए है। यह घटना कैसे हुई इसके बारे में जांच चल रही है।

फिलहाल परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। मां बुजुर्ग है और दो-तीन भाई है, जो बाहर कमाई करने गए हुए है। उनको सूचना दे दी गई है, वो आ रहे हैं। जैसे वो रिपोर्ट देंगे और अनुसंधान में सामने आएगा उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक ट्रैक्टर के ऊपर था या ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरने से दबा है, इस संबंध में हम जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्ट्या यही है कि बजरी के नीचे दबकर मरा है। किस जगह मौत हुई है, कैसे हुई है। इस संबंध में इंवेस्टिगेशन जारी है।

इन दो सवालों के जवाब, जिन्हें सुलझाने में जुटी पुलिस
दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम में दो सवाल सामने आ रहे हैं, जिन्हें पुलिस सुलझाने में जुटी है। पहला सवाल यह कि युवक की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली में ही सोते वक्त ऊपर बजरी भरने से हुई या फिर बजरी के ऊपर बैठे या लेटे रहने के दौरान नीचे गिरकर बजरी के नीचे दबने से हुई। और दूसरा सवाल यह कि यह एक हादसा है, लापरवाही है या फिर कोई वारदात…। दरअसल इन दोनों सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है।

ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया
खैर प्रारंभिक तौर पर इतना ही सामने आया है कि युवक की मौत बजरी के नीचे दबने से हुई है। अब मौत हुई कैसे और कहा हुई इन सब बातों का जवाब जानने के लिए पुलिस लगातार इंवेस्टिगेशन में जुटी हुई है। खैर पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को हिरासत में लिया है। साथ ही कुछ अन्य ट्रैक्टर ड्राइवर से भी पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची है। हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि यह मामला बजरी खनन से भी जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin