[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने लिखा- ‘मिस यू इंडियन आर्मी’:एक साल से आर्मी की कर रहा था तैयारी; साथी बोले- सुबह हमारे साथ खेल रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने लिखा- ‘मिस यू इंडियन आर्मी’:एक साल से आर्मी की कर रहा था तैयारी; साथी बोले- सुबह हमारे साथ खेल रहा था

सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने लिखा- 'मिस यू इंडियन आर्मी':एक साल से आर्मी की कर रहा था तैयारी; साथी बोले- सुबह हमारे साथ खेल रहा था

अजमेर : एक साल से आर्मी की तैयारी कर रहे 18 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर जान दे दी। दोस्त जब कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। मामला अजमेर के क्रिश्चयन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 7 बजे का है।

मृतक दिनेश खारोल पुत्र हरि सिंह नागौर जिले के खारोलवास गांव का रहने वाला था। एक साल से अजमेर के जनाना रो​ड स्थित उड़ान डिफेंस में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था। सुसाइड से 23 घंटे पहले इंस्टा पर ‘मिस यू इंडियन आर्मी’ की स्टोरी भी शेयर की थी।

साथी बोले- सुबह हमारे साथ खेल रहा था, शाम को खाना खाने नहीं आया

इस मामले के जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि शाम को 7 बजे हॉस्टल से कॉल आया था कि दिनेश के रूम का दरवाजा बंद है और खटखटाने के बाद भी अंदर से आवाज नहीं आ रही है। जब मौके पर पहुंच गेट तोड़ा तो दिनेश पंखे पर लगाए फंदे पर झूल रहा था।

जांच अधिकारी ने बताया कि- हॉस्टल में साथ पढ़ने वाले उसके साथियों ने बताया कि सुबह हमारे साथ वह खेल रहा था और ट्रैक पर दौड़ भी लगाई थी। शाम 6 बजे जब खाने का समय हुआ तो वह नहीं आया। इस पर हम लोग खाना खाकर उसके कमरे की तरफ गए।

दरवाजा बंद था तो उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद हॉस्टल संचालक भी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ दिनेश के शव को नीचे उतार जेएलएन हॉस्टिपटल लेकर आए।

परिवार बोला दोस्तों के द्वारा सुसाइड की दी गई जानकारी, पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करें।
परिवार बोला दोस्तों के द्वारा सुसाइड की दी गई जानकारी, पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करें।

दोस्तों ने परिवार को दी सूचना

मृतक स्टूडेंट के बड़े पिता रतनलाल ने बताया कि उनका परिवार गांव में खेती-किसानी करता है। वह 12वीं पास कर आर्मी में जाना चाहता था इसलिए उसे पढ़ने के लिए अजमेर भेज दिया। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे हॉस्टल के साथियों ने कॉल कर बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। लेकिन, जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है।

वहीं दोस्तों ने बताया कि दिनेश ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर रील बनाकर इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था-‘मिस यू इंडियन आर्मी’। इधर, परिवार के लोगों का कहना है कि वह सुसाइड नहीं कर सकता और पुलिस से भी मामले की पूरी जांच करवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22