[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैनर पर किरोड़ी की तस्वीर देख भड़कीं भाजपा सांसद जसकौर:बोलीं- यहां उसका क्या लेना-देना; SDM को भी लगाई फटकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

बैनर पर किरोड़ी की तस्वीर देख भड़कीं भाजपा सांसद जसकौर:बोलीं- यहां उसका क्या लेना-देना; SDM को भी लगाई फटकार

बैनर पर किरोड़ी की तस्वीर देख भड़कीं भाजपा सांसद जसकौर:बोलीं- यहां उसका क्या लेना-देना; SDM को भी लगाई फटकार

लालसोट (दौसा) : भाजपा सांसद जसकौर मीणा कार्यक्रम में बैनर पर पार्टी नेता और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की तस्वीर देखकर भड़क गईं। प्रोग्राम जसकौर के संसदीय क्षेत्र में था। बैनर पर न तो जसकौर की तस्वीर थी और न ही स्थानीय विधायक की।

मामला लालसोट (दौसा) के डिडवाना गांव का है। गांव के पीली का खान इलाके के सामुदायिक भवन में गुरुवार दोपहर ब्लॉक स्तरीय शक्ति वंदन सखी पुरस्कार कार्यक्रम था। कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे दौसा सांसद जसकौर मीणा चीफ गेस्ट बनकर पहुंचीं। कार्यक्रम के लिए जो बैनर तैयार किया गया था, उस पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की तस्वीर थी।

अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य बैनर पर खुद की और लालसोट विधायक रामबिलास की तस्वीर न पाकर सांसद उखड़ गईं। उन्होंने मंच से ही राजीविका मिशन अधिकारी बलदेव गुर्जर को फोन कर दिया और जमकर भड़ास निकाली। कहा- ‘पोस्टर में न तो विधायक रामबिलास का फोटो है, न मेरा है। इसमें किरोड़ी का लगा रखा है, क्या लेना-देना उसका यहां।’

अधिकारी की सफाई- बैकड्रॉप स्टेट लेवल से तय हुआ
राजीविका जिला प्रबंधक बलदेव गुर्जर ने मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा- बैकड्रॉप (बैनर) स्टेट लेवल से तय हुआ था। इसमें स्थानीय स्तर पर कुछ भी नहीं किया गया। बैनर का डिजाइन राज्य स्तर पर पूरे राजस्थान के लिए तैयार हुआ। अपने लेवल पर तय होता तो उसमें कुछ भी कर सकते थे। मैंने सांसद जसकौर मीणा को स्टेट वालों के फोन नंबर दे दिए थे।

पोस्टर पर सांसद और विधायक की फोटो नहीं होने पर स्थानीय सांसद जसकौर मीणा नाराज हो गईं।
पोस्टर पर सांसद और विधायक की फोटो नहीं होने पर स्थानीय सांसद जसकौर मीणा नाराज हो गईं।

SDM की गैरमौजूदगी पर भी भड़कीं
सांसद जसकौर एसडीएम नरेंद्र कुमार मीणा की गैरमौजूदगी पर भी भड़कीं। उन्होंने फोन पर एसडीएम को लताड़ लगाई। अधिकारी ने कहा कि मुझे कार्यक्रम का पता ही नहीं है। अधिकारी के जवाब के बाद सांसद और ज्यादा भड़कीं।

सांसद ने कहा- ‘यह कार्यक्रम खानापूर्ति के लिए किया जा रहा था। अगर इस कार्यक्रम में मैं नहीं आती तो यह पोल नहीं खुलती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए इतने बड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कार्यक्रम पूरी तरह नहीं हो रहे।

किसान आंदोलन पर बोलीं- ये वे लोग जो किसान को मजबूत नहीं होने देते
किसान आंदोलन को लेकर सांसद ने कहा- आंदोलन करने वाले किसान नहीं, देशद्रोही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित में तीन कृषि कानून बनाए थे। इन जैसे लोगों ने उन कानून के खिलाफ आंदोलन करके वापस करवा दिए।

ये वो लोग हैं जो किसानों को मजबूत नहीं होने देते। आर्थिक उन्नति नहीं करने देते। किसानों को एफपीओ का लाभ भी नहीं देने देते।

कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर सांसद ने एसडीएम को लताड़ लगाई।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर सांसद ने एसडीएम को लताड़ लगाई।

सांसद बोलीं- अब महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा
इस दौरान सांसद ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। बढ़-चढ़कर उन योजनाओं का लाभ लें ताकि ग्रामीण महिलाएं सशक्त हों।

उन्होंने कहा- संसद में महिलाओं को आरक्षण के लिए भी बिल पास हो गया है। नए कानून के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। महिलाएं अब ग्राम पंचायत स्तर से आगे बढ़कर विधानसभा और लोकसभा में भी पहुंचेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad