[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया दौरा:राज्य प्रभारी अधिकारी मिले लाभार्थियों से, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया दौरा:राज्य प्रभारी अधिकारी मिले लाभार्थियों से, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया दौरा:राज्य प्रभारी अधिकारी मिले लाभार्थियों से, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

पिलानी : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह आज पिलानी पहुंचे, जहां उन्होंने विद्याविहार नगरपालिका के शिविर में योजनाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों से भी मिले।

विद्याविहार नगरपालिका ईओ भरत कुमार हरितवाल ने बताया कि राज्य प्रभारी अधिकारी सिंह ने शिविर स्थल पर लगी विभिन्न स्टॉल्स पर पहुंचकर संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों से भी मुलाकात की। अतिरिक्त सचिव ने शिविर स्थल पर योजनाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य व लाभार्थियों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए आम जन को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये।

कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के लिए दिया ज्ञापन

विकसित भारत संकल्प शिविर में पहुंचे अतिरिक्त सचिव सुरेन्द्र सिंह को पिलानी जल संघर्ष समिति के संयोजक पार्षद राजकुमार नायक ने पिलानी में व्याप्त जल संकट की जानकारी देते हुए कस्बे को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से पानी उपलब्ध करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। जन कल्याण संस्थान द्वारा हरियाणा सरकार के साथ हुए यमुना जल समझौते और रेलवे लाइन के सर्वे के आदेश के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद पत्र दिया।

शिविर में ये रहे मौजूद

प्रारंभ में राज्य प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह का शिविर स्थल पर पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी, चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता, सूरजगढ़ एसडीएम दयानंद रूयल, चिड़ावा तहसीलदार कमलदीप पूनिया, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, विद्याविहार नगरपालिका ईओ भरत कुमार हरितवाल, पिलानी ईओ प्रमोद जांगिड़, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, मुरली मनोहर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, लाभार्थी तथा आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad