[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लापता बुजुर्ग की श्मशान में मिली डेडबॉडी:सिर पर चोट के निशान, खून बहा; परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लापता बुजुर्ग की श्मशान में मिली डेडबॉडी:सिर पर चोट के निशान, खून बहा; परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

लापता बुजुर्ग की श्मशान में मिली डेडबॉडी:सिर पर चोट के निशान, खून बहा; परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक श्मशान भूमि में अचेत अवस्था में मिला था। सिर से खून बह रहा था। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

मामला झुंझुनू के बिसाऊ थाना क्षेत्र के निराधनू गांव का है। मृतक कल शाम से गायब बताया जा रहा था। मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि उसके पिता बजरंग लाल (65) कल शाम 7 बजे से घर निकले थे।

हमने सोचा कि वो खेत में गए हैं, लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे तो तलाश करने के लिए खेत गए। लेकिन वहां भी नहींं मिले। खेत में पैरों के निशान मिले। उसके आधार पर तलाश करते हुए गांव की श्मशान भूमि में पहुंचे तो अचेत अवस्था में पड़े थे। सिर से खून बह रहा था।

इसके बाद उन्हें मलसीसर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरां ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बिसाऊ पुलिस को सूचना दी। बिसाऊ पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के सिर पर चोट के निशाना मिले हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77