[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान ज्ञानचंद यादव ने संभाला कार्य भार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान ज्ञानचंद यादव ने संभाला कार्य भार

झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान ज्ञानचंद यादव ने संभाला कार्य भार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नए पुलिस कप्तान ज्ञानचंद यादव ने संभाला कार्य भार मीडिया से हुए रूबरू नई पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया आज की युवा जो अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं उनसे संवाद किया जाएगा और साइबर क्राइम बने अपराधों पर रोकथाम को लेकर टीम में गठित की जाएगी और लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सीमाओं पर खास नजर रहेगी।

झुंझुनूं के नए एसपी ज्ञानचंद यादव ने बुधवार को कार्य ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस मुख्यालय की जो भी प्राथमिकता है, उसके अनुरूप ही काम किया जाएगा। सरकार के निर्देश हैं कि आम आदमी की सुनवाई हो। जल्द से जल्द न्याय मिले। अपराधियों में पुलिस का डर हो और आम आदमी में विश्वास हो। इसी ध्येय बनाकर काम किया जाएगा। आमजन को सहयोग भी लिया जाएगा।

उन्होंने कहा- वहीं लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जिले का विजिट करेंंगे। खासकर हरियाणा बॉर्डर का दौरा कर अपराधों को कम करने के लिए बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। आमजन को जागरूक कर साइबर क्राइम पर भी अंकुश लगाने बात कही। डीसीपी जयपुर ईस्ट से स्थानांतरित होकर आए है। मूल रूप से नीमकाथाना के डाबला के रहने वाले है। जून 2022 में आईपीएस के रूप में प्रमोट हुए थे। ज्ञानचंद की एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग है। जयपुर ग्रामीण, डीडवाना समेत कई स्थानों पर एएसपी रह चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62