[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं : डॉ दयानंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं : डॉ दयानंद

किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं : डॉ दयानंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर 

झुंझुनूं : कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर झुंझुनूं द्वारा बुधवार को ग्राम कंवरपुरा में प्राकृतिक खेती पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दयानंद ने बताया की जमीन के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्राकृतिक खेती ही एकमात्र उपाय है प्राकृतिक खेती अपना कर किसान रसायन मुक्त अनाज व अन्य फसल उगा सकते हैं। डॉ दयानंद ने बताया कि प्राकृतिक खेती देसी गाय आधारित कृषि है जिसमें गाय के गोबर व गोमूत्र से जमीन में लाभदायक सूक्ष्म जीवाणु की वृद्धि की जाती है जिससे जमीन का स्वास्थ्य सुधरता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ रशीद खान ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटक जैसे बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत एवं ब्रह्मास्त्र के बारे में विस्तार से बताया तथा इनको फसलों में उपयोग करने का तरीका बताया। डॉ खान ने बताया कि प्राकृतिक खेती से भूमि में पोषण चक्र का संतुलन बना रहता है जिससे फसलों में अनावश्यक उर्वरक का उपयोग नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा फसलों में ड्रोन द्वारा छिड़काव करने का भी प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, रमन मीणा, गांव के सरपंच, उप सरपंच, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश, मनीष कुमार सहित लगभग 100 किसानो एवं किसान महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62