[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपने मालिक के साथ रेस लगाता है ये कबूतर,VIDEO:आवाज और इशारे से समझ जाता है बाइक पर बैठना है या उड़ना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपने मालिक के साथ रेस लगाता है ये कबूतर,VIDEO:आवाज और इशारे से समझ जाता है बाइक पर बैठना है या उड़ना

अपने मालिक के साथ रेस लगाता है ये कबूतर,VIDEO:आवाज और इशारे से समझ जाता है बाइक पर बैठना है या उड़ना

कोटा : आपने उत्तर प्रदेश के आरिफ और सारस की दोस्ती कहानी याद होगी। और, एक ऐसी ही कहानी है कोटा से। अपने मालिक के साथ ये कबूतर रोजाना रेस लगाता है। इनकी ये दोस्ती एक साल से है। कबूतर हाथों के इशारे और आवाज से समझ जाता है कि उसे बाइक पर बैठना है या फिर हवा में रेस लगानी है।

दरअसल, कोटा में पिछले कुछ दिनों से एक बाइक सवार अपने कबूतर के साथ रेस लगाता नजर आ रहा था। जब इन दोनों के बारे में पता किया तो सामने आया कि ये दोस्ती है मुज​म्मिल और कबूतर शेरा की। मुजम्मिल से जब बात की तो उसने बताया कि शेरा पूरे दिन उसी के साथ रहता है।

वीडियो में देखें इन दोनों की दोस्ती….।

मुजम्मिल और उसका कबूतर शेरा दोनों एक साल से साथ में है।
मुजम्मिल और उसका कबूतर शेरा दोनों एक साल से साथ में है।

एक साल पहले दोस्त ने गिफ्ट में दिया था शेरा, तब से है साथ

मुजम्मिल शहर के चंबल गार्डन रोड स्थित अधरशिला इलाके में रहता है। उसकी दादाबाड़ी चौराहे पर चश्मे की दुकान है। मुजम्मिल ने बताया कि एक साल पहले साजी देहडा इलाके में रहने वाले दोस्त से कहा था कि उसे भी एक कबूतर पालना है। इस पर उसी दोस्त ने उसे ये गिफ्ट दिया। मुजम्मिल बताते हैं कि उस दिन से लेकर आज दिन तक शेरा उनके साथ साए की तरह रहता है। इस एक साल में दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाते है। मुजम्मिल ने बताया कि जब भी वे सुबह दुकान के लिए निकलते हैं तो उससे पहले ही शेरा उनकी बाइक पर आकर बैठ जाता है। इसके बाद पूरे रास्ते कभी कंधे पर तो कभी बाइक और कभी हवा में रेस लगाते हुए साथ चलता रहता है।

दोनों के दोस्ती की चर्चा पूरे कोटा शहर में है। मुजम्मिल जहां भी जाता है शेरा उसके साथ साएं की तरह साथ रहता है।
दोनों के दोस्ती की चर्चा पूरे कोटा शहर में है। मुजम्मिल जहां भी जाता है शेरा उसके साथ साएं की तरह साथ रहता है।
शेरा और मुजम्मिल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी है। मुजम्मिल को ये कबूतर उसके दोस्त ने गिफ्ट में दिया था।
शेरा और मुजम्मिल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी है। मुजम्मिल को ये कबूतर उसके दोस्त ने गिफ्ट में दिया था।

दूसरे कबूतरों से अलग है शेरा

मुजम्मिल ने बताया कि शेरा दूसरे कबूतरों से बिल्कुल अलग है। दूसरे कबूतर उड़ने के बाद गायब हो जाते हैं लेकिन शेरा उसे छोड़ता नहीं है। यहीं कारण है कि उसे अभी तक एक बार भी पिंजरे में नहीं रखा। शेरा मुजम्मिल के साथ उनके खुले कमरे में ही रहता है। जैसे ही मुजम्मिल खाना खाने बैठते हैं तो शेरा भी अपना दाना चुगने चला जाता है।

दोनों की दोस्ती ऐसी है कि एक ही कमरे में रहते हैं और खाना भी साथ में ही होता है।
दोनों की दोस्ती ऐसी है कि एक ही कमरे में रहते हैं और खाना भी साथ में ही होता है।

पंखों पर कलर किया, इशारे को समझता है

मुजम्मिल ने बताया कि शेरा के पंखों पर कलर किया है ताकि कभी खो जाए या दूर हो जाए तो उसकी पहचान की जा सके। शेरा मुजम्मिल की आवाज को पहचानता है, वह उसे उड़ने के लिए या पास आने के लिए आवाज लगाता है तो शेरा उड़ता हुआ उसके पास पहुंच जाता है। इधर, इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर किए जा रहे हैं। मुजम्मिल ने बताया कि वह शेरा के साथ वीडियो बनाता रहता है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर में घर से बाहर पैदल भी निकल रहा हूं तो कभी मेरे कंधे तो कभी सिर पर आकर बैठ जाता है और मेरे साथ निकल चलता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62