[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम विकास अधिकारी के सुसाइड का मामला:अजीतगढ़ पंचायत समिति बीडीओ एपीओ, चीपलाटा सरपंच और LDC समेत पांच सस्पेंड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

ग्राम विकास अधिकारी के सुसाइड का मामला:अजीतगढ़ पंचायत समिति बीडीओ एपीओ, चीपलाटा सरपंच और LDC समेत पांच सस्पेंड

ग्राम विकास अधिकारी के सुसाइड का मामला:अजीतगढ़ पंचायत समिति बीडीओ एपीओ, चीपलाटा सरपंच और LDC समेत पांच सस्पेंड

नीमकाथाना : नीमकाथाना में चीपलाटा ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार आत्महत्या मामले में पंचायतीराज विभाग ने सरपंच और अधिकारियों पर कार्यवाही की हैं। अजीतगढ़ बीडीओ को एपीओ किया हैं। साथ ही चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर सहित पांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया हैं।

चीपलाटा में ग्राम विकास अधिकारी की सुसाइड मामले में आरोपियों में से एक अजीतगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी अजयसिंह नाथावत को तत्काल एपीओ कर दिया गया था। उनका मुख्यालय पचायतीराज विभाग जयपुर रखा गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग उपायुक्त एवं शासन उपसचिव द्वितीय घनश्याम शर्मा ने ये आदेश जारी किए हैं।

अजीतगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी अजयसिंह नाथावत को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया था। (ज्ञापन लेता हुआ)
अजीतगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी अजयसिंह नाथावत को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया था। (ज्ञापन लेता हुआ)

इन लोगों को किया सस्पेंड
जिला परिषद सीकर ने आदेश जारी कर शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर, पंचायत समिति अजीतगढ़ के सहायक विकास अधिकारी मंगल चंद सैनी, दीपावास ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सकराय और अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत चीपलाटा के कनिष्ठ सहायक जगदेव और नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हरजनपुरा के कनिष्ठ सहायक पोखर मल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया हैं।

पुलिस और FSL ने जांच के लिए जुटाए सबूत
सभी अधिकारियों के देर रात को पंचायतीराज विभाग ने आदेश जारी किए हैं। वहीं परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर भी बैठे थे। ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार की आत्महत्या के मामले में जांच करने के लिए अजीतगढ़ डीवाईएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण झाड़ली स्थित ग्राम विकास अधिकारी के घर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका नक्शा बनाया। जिस चुन्नी से ललित ने फंदा लगाया गया था, उसे साक्ष्य के रूप में जमा किया। इसके पश्चात परिवादी को लेटर जारी करके घटना के साक्षी पेश करने के लिए कहा गया। ललित के मोबाइल के कॉल डिटेल निकलवाने के लिए एफएसएल टीम को सौंपा गया। सुसाइड नोट की लिखावट के मिलान के लिए घर से ललित की नोटबुक भी एफएसएल टीम को सौंप गई। रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले परिवादी को बयान दर्ज करवाने के लिए भी बुलाया गया। मृतक ललित कुमार के घर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया।
शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर चीपलाटा सरपंच मनोज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22