[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओलंपिक में कैसे भिड़ेंगे राजस्थान के खिलाड़ी, 12 साल से नहीं हुई खेल कोच की भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओलंपिक में कैसे भिड़ेंगे राजस्थान के खिलाड़ी, 12 साल से नहीं हुई खेल कोच की भर्ती

Sports Coach Recruitment in Rajasthan वर्ष 2023 में खेल कोच के 128 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसके लिए 28 सितम्बर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया।

Sports Coach Recruitment in Rajasthan : राजस्थान में खेलों का ढांचा कमजोर है। वर्ष 2036 में पहली बार भारत में ओलम्पिक खेल होने की संभावना है, लेकिन राजस्थान में ओलम्पिक की तैयारी अभी ठेकेदारों के भरोसे चल रही है। वर्ष 2012 में साठ पदों पर कोच की भर्ती निकाली थी। भर्ती हुए लगभग बारह वर्ष हो गए। उसके बाद राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद में स्थाई खेल कोच की भर्ती नहीं हो रही।
अभी अस्थाई कोच के भरोसे
अभी केवल ठेकेदारों के माध्यम से अस्थाई कोच लगाए जा रहे हैं। उनमें कोई समय पर आ रहा है तो कोई नहीं आ रहा। वेतन कम होने के कारण वे भी ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे। राजस्थान में वर्ष 2023 में खेल कोच के 128 पदों पर भर्ती निकाली गई। इसके लिए 28 सितम्बर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया। दस से तीस अक्टूबर तक आवेदन लिए गए, लेकिन इसके बाद चुनाव आचार संहिता लग गई। सरकार बदल गई। भर्ती फाइलों में दब गई।
ठेके पर लगे कोच का इतना वेतन
– 25 हजार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को
– 20 हजार रुपए एनआइएस कोच को
– 15 हजार रुपए नेशनल खिलाड़ी को
राजस्थान सरकार को बिना मान्यता प्राप्त खेलों को बढ़ावा देने की बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच लगाने व खेल स्टेडियम बनाने पर जोर देना चाहिए। इसी वर्ष पेरिस में ओलम्पिक होंगे, लेकिन हमारे खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों व देशों में जाकर तैयारी करनी पड़ रही है। स्थाई कोच की भर्ती होनी चाहिए। बच्चे जब कम उम्र के हो तब से तैयारी शुरू हो जानी चाहिए।
– दर्शन सिंह जोड़िया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet