[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांसवाड़ा में सोने की पहली खदान की नीलामी जल्द, ई-पोर्टल पर जल्द जारी होगी निविदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बांसवाड़ा में सोने की पहली खदान की नीलामी जल्द, ई-पोर्टल पर जल्द जारी होगी निविदा

प्रदेश की भजनलाल सरकार बांसवाड़ा जिले के जगपुरा में सोने की खानों की नीलामी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस नीलामी के बाद यह भजनलाल सरकार की तरफ से एक नया इतिहास होगा। इस दौरान सरकार की ओर से सोने की दो खानों की नीलामी करने की तैयारी की जा रही है।

बांसवाड़ा : राजस्थान खान विभाग की सचिव आनंदी ने कहा कि विभाग ने इन खानों की ई-नीलामी के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और आवश्यक जानकारी एक महीने के भीतर पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सोने का विशाल भंडार
उन्होंने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बांसवाड़ा में घाटोल तहसील के भुकिया-जगपुरा के 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सोने का विशाल भंडार है। इस क्षेत्र में व्यापक अन्वेषण के बाद 113.52 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है, इसमें स्वर्ण धातु की मात्रा 222.39 टन आंकी गई है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक यहां सोने के अयस्क के खनन के दौरान 1 लाख 74 हजार टन से अधिक तांबा, 9,700 टन से अधिक निकल और 13,500 टन से अधिक कोबाल्ट खनिज प्राप्त होगा।

25% होगी राजस्थान की हिस्सेदारी
बता दें कि राजस्थान देश में ऐसा दूसरा राज्य बन जाएगा जो जहां से सोना निकलेगा। इसके बाद देश में राजस्थान की सोने को लेकर 25% हिस्सेदारी हो जाएगी। इसके अलावा कर्नाटक में ही प्राइवेट सेक्टर में मुंदा ग्रुप की रामा माइंस और आंध्र प्रदेश में डेक्कन गोल्ड माइंस में काम शुरुआती तौर पर जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22