[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेश में 16 फरवरी को सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेश में 16 फरवरी को सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश

राजस्थान के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। छात्र-छात्राओं के साथ टीचरों की भी मौज आने वाली है। बता दें कि राजस्थान के सभी स्कूल शुक्रवार यानि 16 फरवरी को बंद रहेंगे।

जयपुर : राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर ने 13 फरवरी को आदेश जारी किया। जिसमें देवनारायण जयंती के मौके पर सूबे के सभी विद्यालय में अवकाश घोषित करने की बात कही गई है।

निदेशक आशीष मोदी ने जारी आदेश में बताया कि शासन के 9 अक्टूबर 2023 को जारी सार्वजनिक अवकाशों के परिपेक्ष्य में शिविरा पंचांग वर्ष 2023-24 के संबंध में प्रदत्त निर्देशों में संशोधन कर देवनारायण जयंती के अवसर पर 16 फरवरी 2024 को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया।

कौन है भगवान देवनारायण
बता दें कि भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज के घर हुआ था। भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता और पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22