[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शर्मसार हुई शिक्षा नगरी: कोटा में कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बंगाल-यूपी और बिहार के निवासी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शर्मसार हुई शिक्षा नगरी: कोटा में कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बंगाल-यूपी और बिहार के निवासी

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की लेंड मार्क सिटी के एक फ्लैट में कोचिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोचिंग छात्रा के साथी छात्रों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार कोचिंग छात्रों को हिरासत में ले लिया है। ये आरोपी छात्र बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी हैं।

कोटा : शिक्षा नगरी कोटा में शर्मसार कर देने वाला सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक कोचिंग छात्रा के साथ चार छात्रों ने फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में लिप्त चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने बताया कि कोचिंग छात्रा कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और लैंड मार्क सिटी इलाके में फ्लैट में रहती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसकी किसी अन्य छात्र से फ्रेंडशिप हुई थी। 10 फरवरी को सोशल मीडिया फ्रेंड ने अपने तीन अन्य साथी छात्रों के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के दो-तीन दिन तक कोचिंग छात्रा काफी अवसाद में रही और 13 फरवरी को उसने कुन्हाड़ी थाने में अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चारों छात्रों को हिरासत में ले लिया। चारों छात्र भी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने छात्रों की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की है।

इस वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस घटना स्थल फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने यहां आवश्यक जांच कर सबूत जुटाने की कोशिश की। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad